Amazon Prime Day सेल का आखिरी दिन आज, सस्ते में घर ले जाएं ये बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी

Amazon Prime Day Sale का आज आखिरी दिन है। इस सेल में स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। हम आपको नीचे 40 से 43 इंच के स्मार्ट टीवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप बेहद कम कीमत पर खरीद पाएंगे।

Published By: ajay verma | Published: Jul 16, 2023, 11:36 AM (IST)

हाइलाइट

  • Amazon Prime Day Sale का आज आखिरी दिन है।
  • सेल में 40 से 43 इंच वाले टीवी को सस्ते में खरीदा जा सकता है।
  • सेल की शुरुआत 15 जुलाई को हुई थी।

Amazon Prime Day Sale 2023: अमेजन प्राइम डे सेल का आज यानी 16 जुलाई को आखिरी दिन है। इस शानदार सेल में अलग-अलग रेंज और स्क्रीन साइज के स्मार्ट टीवी (Smart TV) लिस्ट हैं, जिनपर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। साथ ही, इन टीवी पर एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI भी दी जा रही है। अगर आप सेल खत्म होने से पहले कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और बढ़िया फीचर वाला टीवी खरीदना चाहते हैं, तो हम आपको यहां कुछ खास स्मार्ट टीवी डील के बारे में बताने जा रहे हैं। और पढें: iPhone 17 Pro, 17, 16, 15 और iPhone Air पर आई धमाकेदार डील, Flipkart-Amazon से सस्ते में खरीदने का मौका

Acer Smart LED Google TV

एसर का यह स्मार्ट टीवी अमेजन सेल में 17,499 रुपये में बिक रहा है। SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1250 रुपये की छूट मिल रही है। साथ ही, टीवी पर सस्ती ईएमआई और 3,420 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है। अब फीचर की बात करें, तो टीवी में 40 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, टीवी में गूगल टीवी ओएस, इन-बिल्ट क्रोमकास्ट, गूगल असिस्टेंट और ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है। और पढें: Amazon Prime Video में आया Instagram जैसा फीचर, अब स्क्रॉल करते ही मिलेंगी फिल्में और वेब सीरीज

Acer Smart LED स्मार्ट टीवी अमेजन से खरीदें

TCL Smart LED TV

यह टीवी अमेजन सेल में 17,990 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। SBI और ICICI बैंक की ओर क्रमश: 1250 रुपये और 1500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस टीवी पर 860 रुपये की ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसमें 40 इंच की स्क्रीन मिलती है। टीवी में डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट करने वाले स्पीकर से लेकर इन-बिल्ट क्रोमकास्ट और गूगल असिस्टेंट तक जैसे फीचर मिलते हैं।

TCL Smart LED TV स्मार्ट टीवी अमेजन से खरीदें

Redmi HD Smart LED TV

रेडमी का यह शानदार स्मार्ट टीवीज में से एक है। इस टीवी को अमेजन से 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है और इसपर बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, रेडमी के स्मार्ट टीवी पर 3,420 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 1000 से कम की नो-कॉस्ट ईएमआई दी जा रही है। इस स्मार्ट टीवी में 43 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजलूशन 1920x1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में वाई-फाई के साथ-साथ यूएसबी पोर्ट और हेडफोन जैक दिया गया है। इसके अलावा, यह टीवी Android TV 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Redmi HD Smart LED TV स्मार्ट टीवी अमेजन से खरीदें

LG Smart LED TV

एलजी का 43 इंच वाला यह टीवी सेल में 28,990 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इस टीवी पर 1500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। यही नहीं स्मार्ट टीवी पर सस्ती ईएमआई और 3000 से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। फीचर पर नजर डालें, तो टीवी में ओटीटी ऐप्स के साथ-साथ WebOS और वाई-फाई जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं।

LG Smart LED TV अमेजन से खरीदें

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।