Amazon Prime Day Sale की Early Deals लाइव, फोन्स समेत इन आइटम पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

Amazon Prime Day Sale 2023 से पहले ही कंपनी ने ऑफर्स लाइव कर दिए हैं। ग्राहक स्मार्टफोन समेत कई आइटम को अभी से ही छूट में खरीद सकते हैं। चुनिंदा बैंक के कार्ड पर डिस्काउंट भी है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jul 13, 2023, 11:19 AM (IST) | Edited: Jul 13, 2023, 04:23 PM (IST)

हाइलाइट

  • Amazon Prime Day Sale 2023 से पहले लाइव हुई अर्ली डील्स।
  • स्मार्टफोन के साथ-साथ लैपटॉप और टीवी भी छूट मिल रही है।
  • ICICI और SBI बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर डिस्काउंट पा सकते हैं।

Amazon Prime Day Sale सभी लोगों के लिए 15 जुलाई से शुरू होने वाली है। इसमें स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम के साथ-साथ कई आइटम को डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिलेगा। सेल शुरू होने से पहले ही ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने Prime Day Early Deals लाइव कर दी हैं। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं। और पढें: Amazon Prime Day Sale 2025: सिर्फ 999 रुपये में खरीदें Smartwatches, BT कॉलिंग के साथ मिलेगा वॉइस कंट्रोल

Amazon Prime Day Early Deals

Amazon Prime Day Early Deals आज यानी 13 जुलाई को लाइव हो गई हैं। इस दौरान यूजर्स को ICICI और SBI बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। अर्ली डील्स के तहत ग्राहक टीवी, स्मार्टफोन, हेडफोन, इलेक्ट्रिॉनिक्स, फर्नीचर, कपड़ों समेत कई आइटम को सस्ते में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, ग्राहकों को धमाल एक्चसचेंज ऑफर भी मिलेंगे। और पढें: Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी और 12GB RAM वाले OnePlus 13 की कीमत 10000 रुपये गिरी, Amazon Prime Day Sale ऑफर

किस आइटम पर मिल रहा कितना डिस्काउंट?

Prime Day Early Deals में Alexa डिवाइस पर 64 प्रतिशत तक की छूट है। होम एप्लाइंसेस को 60 प्रतिशत तक छूट के साथ खरीद सकते हैं। Intel i5 and i7 लैपटॉप पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। इतना ही नहीं, बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी को 64 प्रतिशत तक के डिस्काउंट के साथ सबसे कम दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है।

डील्स में सैमसंग, LG और कई बड़ी कंपनियों के मॉनिटर पर 55 प्रतिशत तक का डिस्काउंट है। इसके अलावा, कपड़ों और ऑडियो प्रोडक्ट को भी छूट के साथ खरीद सकते हैं।

इन स्मार्टफोन्स पर मिल रही अच्छी छूट

प्राइम डे अर्ली डील्स में iQOO Neo 7 5G को सस्ते में खरीद सकते हैं। SBI और ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 1200-1200 रुपये की छूट है। हालांकि, यह ऑफर केवल प्राइम यूजर्स के लिए ही है। इसमें 6.78 इंच का AMOELD डिस्प्ले मिलता है। इसमें 64MP का मेन कैमरा और MediaTek Dimensity 8200 5G प्रोसेसर मिलता है। फोन 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 27,999 रुपये से शुरू है।

iQOO Neo 7 5G अमेजन पर खरीदें

इसके अलावा, Realme Narzo 50i Prime पर भी डील मिल रही है। इस पर SBI और ICICI बैंक के कार्ड पर 1000 रुपये तक की छूट है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 4GB तक RAM और 64GB तक स्टोरेज मिलता है। इसकी कीमत 6,999 रुपये से शुरू है।

Realme Narzo 50i Prime अमेजन पर खरीदें

इसके अलावा, Redmi 10 Power, Samsung Galaxy M13 5G और Lava Blaze 5G पर भी ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इन्हें भी सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy M13 5G फोन में 6.5 इंच का LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन 5000mAh बैटरी के आता है। इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और MTK D700 Octa Core प्रोसेसर मिलता है।

Samsung Galaxy M13 5G अमेजन से खरीदें

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।