Amazon Offers: RGB लाइट वाले क्लासिक साउंडबार, 1500 से कम कीमत में खरीदने का मौका

Amazon Offers: पोर्टेबल स्पीकर की तरह साउंडबार की भी मार्केट में अच्छी खासी मांग है। इन साउंडबार को अमेजन से बेहद सस्ते में खरीदा जा सकता है। इनमें RGB लाइट्स से लेकर शानदार साउंड क्वालिटी तक मिलती है।

Published By: ajay verma | Published: Feb 20, 2024, 11:52 AM (IST)

हाइलाइट

  • Amazon साउंडबार पर शानदार ऑफर दे रहा है
  • साउंडबार को सस्ते में खरीदा जा सकता है
  • इनमें RGB लाइट्स दी गई है

Amazon Offers: अमेजन पर साउंडबार्स की भरमार है। इस प्लेटफॉर्म पर हर रेंज के साउंडबार मिल जाएंगे। अगर आप अपने लिए अच्छी साउंड क्वालिटी वाले साउंड की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको अमेजन पर अवेलेबल कुछ साउंडबार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत 1500 रुपये से कम है। इनमें आपको बढ़िया साउंड के साथ-साथ RGB लाइट, बेहतर कनेक्टिविटी और लंबा बैटरी बैकअप मिलेगा। आइये नीचे इन साउडबार डालते हैं एक नजर। और पढें: प्रीमियम फीचर वाला Vivo V70 यहां हुआ 4000 रुपये सस्ता, न मिस करें लाजवाब ऑफर

amazon basics

अमेजन पर उपलब्ध इस साउंडबार में 10W के ड्राइवर और ब्लूटूथ का सपोर्ट दिया गया है, जिसकी मदद से इसे फोन से लेकर कंप्यूटर तक से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें LED स्क्रीन और RGB लाइट मिलती है। इसकी बैटरी 2000mAh की है, जो फुल चार्ज में 6 घंटे से ज्यादा चलती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 3.5 mm AUX, Micro SD कार्ड स्लॉट और यूएसबी फ्लैश ड्राइव मिलती है। इसकी कीमत 1,049 रुपये तय की गई है। और पढें: 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000mAh बैटरी वाला iQOO 15 5G हुआ सस्ता, 4000 रुपये तक गिरी कीमत

pTron Fusion RB

पीट्रॉन फ्यूजन आरबी साउंडबार आकर्षक आरजीबी लाइट्स के साथ आता है। इसकी साउंड क्वालिटी बेहद शानदार है। इसमें FM रेडियो मिलता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिहाज से ऑक्स, टीएफ कार्ड रीडर और TWS फंक्शन का सपोर्ट दिया गया है। इसकी बैटरी फुल चार्ज में 7 घंटे से ज्यादा चलती है। इसकी कीमत 1,299 रुपये है।

Portronics Decibel 23

इस साउंडबार के फ्रंट में RGB लाइट लगी है, जिसे यूजर अपने हिसाब से कस्टामाइज कर सकते हैं। इसमें शानदार साउंड के लिए दमदार ड्राइवर, बास, डीप बास और म्यूजिक मोड दिया गया है। साथ ही, स्पीकर में 2.0 HD स्टेरियो साउंड का सपोर्ट मिलता है। इसके ऊपर कंट्रोल बटन दिए गए है। इसकी बैटरी फुल चार्ज में 5 घंटे तक चलती है। इसे टाईप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। इस साउंडबार को अमेजन से 1,349 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Wings Centrestage 400

विंग्स सेंटरस्टेज साउंडबार 2500mAh की बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी फुल चार्ज में 5 घंटे तक चलती है। इसमें रेडियो सहित ऑक्स, यूएसबी पोर्ट और टीएफ कार्ड रीडर मिलता है। इसमें डुअल पैसिव रेडिएटर दिए गए हैं, जिससे स्पीकर को 16W की पावर मिलती है। इसके अलावा साउंडबार में RGB लाइट भी दी गई है। इसे आप 1,499 रुपये में खरीद सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।