Amazon Offers: इन सिम कार्ड वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही क्रेजी डील, सस्ते में बनाएं अपना

Amazon Offers: भारतीय बाजार में सिम कार्ड स्लॉट वाली स्मार्टवॉच आने लगी हैं। अगर आप यह वॉच खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको नीचे अमेजन इंडिया पर उपलब्ध चुनिंदा स्मार्टवॉच के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप काम दाम में खरीद सकते हैं।

Published By: ajay verma
Published: Jun 14, 2024, 02:47 PM (IST)

हाइलाइट

  • Amazon पर सिम कार्ड वाली स्मार्टवॉच मिल रही हैं
  • इन पर सस्ती ईएमआई दी जा रही हैं
  • स्मार्टवॉच को कम दाम में खरीदा जा सकता है

Amazon Offers: सिम कार्ड अब केवल मोबाइल फोन तक नहीं सीमित नहीं रह गया है। इसका इस्तेमाल अब स्मार्टवॉच में भी किया जाता है। इस कनेक्टिविटी के माध्यम से वॉच के जरिए कॉलिंग की जा सकती है। साथ ही, इंटरनेट का भी उपयोग किया जा सकता है। इस सुविधा के आने से वॉच को स्मार्टफोन से कनेक्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर आप भी सिम कार्ड स्लॉट वाली स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट अनुमति नहीं दे रहा है, तो हम आपको यहां अमेजन पर अवेलेबल कुछ स्मार्टवॉच के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप कम दाम में अपना बना सकते हैं। और पढें: Smartwatch Under 2000: ब्लूटूथ कॉलिंग वाली शानदार स्मार्टवॉच, कीमत 2 हजार रुपये से कम

Amazon Offers on Sim Card Supported Smartwatch

Fire-Boltt 4G Pro Volte

फायर-बोल्ट 4जी प्रो वॉल्ट सिम कार्ड स्लॉट के साथ आती है। यानी कि इसमें सिम कार्ड लगाया जा सकता है। इसमें GPS दिया गया है। इसकी स्क्रीन 2.2 इंच की है, जिसका रेजलूशन 240*296 पिक्सल है। यही नहीं स्मार्टवॉच में हार्ट मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। इसकी बैटरी 20 घंटे से ज्यादा चलती है। इसकी कीमत 2,999 रुपये है। इस पर 8 प्रतिश की छूट दी जा रही है। वॉच को 145 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। और पढें: 1000 से कम महीने के खर्च पर खरीदें ये शानदार स्मार्टफोन, जेब पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ

SE HUB Premium S8 Ultra Smart Watch

इस स्मार्टवॉच में 4G सिम कार्ड लगाया जा सकता है। इसमें आप फेसबुक, यूट्यूब और गूगल मैप्स जैसे ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 1.96 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, स्मार्टवॉच में हार्ट-रेट, स्टेप और स्लीप मॉनिटर करने की सुविधा दी गई है। इसका डिजाइन एप्पल वॉच से मिलता है। इसकी कीमत 4,999 रुपये तय की गई है। इस पर 100 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वॉच पर 242 रुपये की ईएमआई भी है।

Drumstone A1 Smartwatch

इस स्मार्टवॉच में 4G एलटीई सिम लगाई जा सकती है। इसके जरिए कॉलिंग की जा सकती है। इस स्मार्टवॉच में एसडी कार्ड स्लॉट, फिटनेस ट्रैकिंग, कैमरा और तगड़ी बैटरी मिलती है। इसकी कीमत 1,999 रुपये है। इस वॉच पर 50 रुपये की छूट दी जा रही है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।