Amazon Offers: iQOO 15R समेत इन धांसू फोन को खरीदने का गोल्डन चांस, मिल रही 3000 तक की तगड़ी छूट

Amazon Offers: अमेजन इंडिया पर iQOO 15R समेत कई स्मार्टफोन मिल रहे हैं, जिन पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, फोन पर सस्ती EMI भी मिल रही है।

Published By: ajay verma
Published: Apr 01, 2026, 11:23 AM (IST)

Amazon Offers: अमेजन इंडिया पर लगभग हर ब्रांड के स्मार्टफोन मौजूद हैं। इन सभी पर ढेरों ऑफर दिए जा रहे हैं। ऐसे में अब फोन खरीदना मुश्किल हो गया है। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको यहां लेटेस्ट फीचर्स वाले फोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको पहली नजर में पसंद आ सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इन डिवाइस पर 3000 रुपये तक का डिस्काउंट और किफायती EMI दी जा रही है, जिससे फोन को किफायती दाम पर घर लाया जा सकता है।

Google Pixel 9A

गूगल पिक्सल 9ए पिक्सल सीरीज का किफायती फोन है। यह अमेजन इंडिया पर 42,499 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट है। Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस पर 1,494 रुपये की EMI दी जा रही है। इस पर एक्सचेंज डील भी मिल रही है। फीचर्स पर आएं, तो स्मार्टफोन मं 6.3 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2700 निट्स है। इसमें Tensor G4 चिपसेट और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए 48एमपी का कैमरा दिया गया है।

REDMI Note 15 Pro+ 5G

REDMI Note 15 Pro+ 200MP कैमरा के साथ आता है। इस फोन में क्वालकॉम की Snapdragon 7s Gen4 चिपसेट और 512 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसमें 6.83 इंच का Quad कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स है। इसके साथ 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 100 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसकी कीमत अमेजन पर 43,999 रुपये है। SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस पर 1,547 रुपये की EMI दी जा रही है। इस पर एक्सचेंज ऑफर भी है।

iQOO 15R

आईक्यू 15आर लेटेस्ट स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत 44,998 रुपये से शुरू होती है। यह ग्राहकों के लिए Amazon पर लिस्ट है। इस पर 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ही नहीं बल्कि 1,582 रुपये की ईएमआई और 42000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इस फोन में स्मूथ फंक्शनिंग के लिए Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 12 जीबी रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज मिलती है। इसमें फास्ट चार्जिंग से लैस 7600mAh की बैटरी दी गई है। फोटो व वीडियो के लिए 50MP का कैमरा और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।