Amazon Offers: सस्ते में घर लाएं ठंडी हवा फेंकने वाले Air Coolers, मिल रही सुपर डील

Amazon Offers: अमेजन इंडिया पर अलग-अलग रेंज के कूलर मौजूद हैं। हम आपके लिए सस्ते कूलर लेकर आए हैं, जिन पर शानदार डील मिल रही हैं। खूबियों की बात करें, तो ये कूलर बिजली का कम इस्तेमाल करते हैं और ठंडी हवा फेंकते हैं। इनकी वॉटर कैपेसिटी 24 लीटर तक है।

Published By: ajay verma | Published: Apr 06, 2024, 01:34 PM (IST)

हाइलाइट

  • Amazon पर हर रेंज के कूलर मिल रहे हैं
  • इनमें कुछ सस्ते कूलर भी हैं
  • ये कूलर बिजली की कम खपत करते हैं और ठंडी हवा फेंकते हैं

Amazon Offers: गर्मी का मौसम आ गया है। ऐसे में आप अपने घर के लिए नया कूलर खरीदने का विचार कर रहे हैं, लेकिन आपका बजट कम है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको इस आर्टिकल में ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया पर Bajaj और Crompton जैसे ब्रांड के कूलर उपलब्ध हैं, जिन पर शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं। इनका फायदा उठाकर आप कूलर्स को कम दाम घर ला सकते हैं। चलिए इन कूलर पर डालते हैं एक नजर... और पढें: OPPO के धाकड़ फोन को खरीदने का सही समय अभी, यहां मिल रहा 3000 का फ्लैट Discount

Tiamo Fizz Air Cooler

Tiamo एयर कूलर 150 स्क्वैर फीट एरिया कवर करने के साथ बिजली की भी कम खपत करता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल हनी कॉम्ब पैड्स लगे हैं। इसके फैन की स्पीड हाई है। इसका एयरफ्लो भी बेहतर है। इस कूलर में ऑटो स्विंग की सुविधा मिलती है। इसकी वॉटर कैपेसिटी 10 लीटर की है। इस कूलर की कीमत 2,999 रुपये है। DBS बैंक के डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस पर 145 रुपये की ईएमआई भी दी जा रही है। और पढें: Vivo V60e 5G का दाम 2500 रुपये तक हुआ कम, भूलकर भी मिस न करें सुनहरी डील

Crompton Ginie Neo Air Cooler

क्रॉम्टन का यह एयर कूलर 10 लीटर की वॉटर टैंक कैपेसिटी के साथ आता है। इसमें 4-वे एयर डिफ्लेक्शन मिलता है, जिसे यूजर अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। इसकी खूबी है कि यह इन्वर्टर पर भी चलता था। इसमें हनी कॉम्ब शेप वाले पैड लगते हैं और इसमें एक आइस चैंबर भी मौजूद है। इस कूलर में हाई परफॉर्मेंस वाली मोटर लगी है। इसको ओवरलोड प्रोटेक्टर का सपोर्ट मिला है। इसकी कीमत 3,735 रुपये है। इस पर 500 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही, 181 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट ईएमआई भी मिल रही है।

Bajaj PMH 25 Air Cooler

बजाज का यह एयर कूलर घर के लिए एकदम परफेक्ट है। इसके वॉटर टैंक की कैपेसिटी 24 लीटर है और यह 18 फीट तक हवा फेंकने में सक्षम है। इसकी बॉडी का कलर व्हाइट है। इसमें DuraMarine पंप लगा है, जिसके चारो तरफ कोटिंग लगी है, जो इसे मॉइस्चर से बचाती है। इस कूलर में एंटी-बैक्टीरियल हैक्साकूल टेक्नोलॉजी वाले पैड लगे हैं, जिससे ज्यादा कूलिंग मिलती है। इसके अलावा, कूलर में 3 स्पीड वाला कंट्रोलर मिलता है, जिससे इसके एयर फ्लो को कंट्रोल किया जा सकता है। इस पर 1 साल की वारंटी मिल रही है। इसे अमेजन इंडिया से 4,399 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर 213 रुपये की EMI मिल रही है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।