Amazon Kickstarter Deal: सस्ते में खरीदें फ्लिप स्मार्टफोन्स, लुक है काफी स्टाइलिश

Amazon Kickstarter Deal on Flip smartphones: मार्केट में इन दिनों फ्लिप स्मार्टफोन का क्रेज है। अगर आप भी कम दाम में फ्लिप फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Amazon आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। यहां जानें पूरी डिटेल।

Published By: Manisha | Published: Oct 01, 2023, 04:58 PM (IST)

हाइलाइट

  • इन दिनों फ्लिप स्मार्टफोन की काफी डिमांड है
  • Amazon से सस्ते में खरीदें फ्लिप फोन
  • धाकड़ फीचर्स के साथ मिलेगा स्टाइलिश लुक

Amazon Kickstarter Deal: अमेजन की स्पेशल सेल में आपको विभिन्न कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर शानदार डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। अगर आप जल्द ही नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए काफी कुछ लेकर आई है। आज के समय में फ्लिप स्मार्टफोन की काफी डिमांड है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भी अब कम से कम कीमत में अच्छे फीचर्स वाला फ्लिप फोन लेकर आ रही हैं। खास बात यह है कि अमेजन की इस सेल में आप एक से बढ़कर एक ब्रांड के फ्लिप स्मार्टफोन को शानदार डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। यहां देखें अमेजन पर फ्लिप स्मार्टफोन पर मिलने वाले धांसू ऑफर्स की डिटेल। और पढें: Amazon: जून-जुलाई की भीषण गर्मी में आपके कमरे को कश्मीर बना देंगे ये AC, कीमत 35 हजार से कम

Samsung Galaxy Z Flip5 5G

Samsung Galaxy Z Flip5 5G को Amazon Kickstarter Deal के तहत 99,999 रुपये में बेचा जा रहा है। यह दाम फोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट का है। ऑफर की बात करें, तो SBI कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर आपको 7000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। इसके अलावा, एक्सचेंज के तहत ई-कॉमर्स जाइंट फोन पर 47,500 रुपये तक का ऑफ दे रही है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो सैमसंग के इस फोन में 6.7 इंच का प्राइमरी और 3.4 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है। यह फोन Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर, 12MP डुअर रियर कैमरा, 10MP सेल्फी कैमरा और 3,700mAh बैटरी के साथ आता है। और पढें: 200MP कैमरा वाले XIAOMI स्मार्टफोन पर 10,000 का सीधा डिस्काउंट, यहां से खरीदने पर बचेंगे पैसे

Motorola razr 40 Ultra

Motorola razr 40 Ultra फोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन से 89,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, पुराने फोन के बदले इस फोन पर कंपनी आपको 47,500 रुपये तक का ऑफ भी दे रही है। इस फोन में 6.9 इंच मेन और 3.6 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, यह Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 3800mAh की है।

Tecno Phantom V Flip 5G

Tecno Phantom V Flip 5G की कीमत 49,999 रुपये है। इस फोन की सेल आज से ही शुरू हुई है। SBI कार्ड के जरिए इस फोन पर 1500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। पुराने फोन के बदले इस फोन पर 37,500 रुपये तक का ऑफ दिया जा रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.9 इंच का मेन, 1.32 इंच का कवर डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8050 5G प्रोसेसर, 32MP सेल्फी कैमरा, 4000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।