Amazon Honor Days Sale: सेल में धड़ाम हुई Honor फोन की कीमतें, सस्ते में घर लाने का मौका

Amazon पर Honor Days Sale लाइव हो गई है। यह सेल आज 11 फरवरी से शुरू हुई है, जो कि 15 फरवरी तक जारी रहेगी। यहां देखें सेल की कुछ टॉप डील्स।

Published By: Manisha | Published: Feb 11, 2025, 02:43 PM (IST)

Amazon पर इन दिनों Honor Days Sale चल रही है। यह सेल 11 फरवरी से शुरू हुई है, जो कि 15 फरवरी तक जारी रहेगी। सेल के दौरान आप Honor के कई स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीद सकते हैं। इस लिस्ट में 108MP कैमरा वाला Honor फोन शामिल है। इसके साथ फोन में आपको 5500mAh की दमदार बैटरी व 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। अगर आप सस्ते में नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए ही है। यहां देखें कुछ बेस्ट ऑप्शन। और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G की भारत में सेल शुरू, लॉन्च ऑफर में 3000 रुपए की छूट, जानें कीमत और फीचर्स

Honor 200 Lite 5G

Honor 200 Lite 5G स्मार्टफोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 18,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक कार्ड के जरिए फोन पर अलग से 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का सेकेंडरी और 2MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 4500mAh की है। और पढें: Oppo Reno16c 5G को सस्ते में खरीदने का मौका! Amazon, Vijay Sales या Croma, जानें कहां मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

Honor 200 5G

Honor 200 5G स्मार्टफोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 24,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक कार्ड के जरिए फोन पर अलग से 2000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का सेकेंडरी और 12MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 520mAh की है, जिसके साथ आपको 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Honor 200 Pro 5G

Honor 200 Pro 5G स्मार्टफोन के 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन से 34,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक कार्ड के जरिए फोन पर अलग से 2000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का सेकेंडरी और 12MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 520mAh की है, जिसके साथ आपको 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।