Amazon Great Summer Sale 2024: धड़ाम हो गई Samsung Galaxy S24 सीरीज की कीमत, सेल में खरीदने के लिए मची लूट
Amazon Great Summer Sale 2024 के दौरान Samsung Galaxy S24 5G, Galaxy S24 Plus 5G और Galaxy S24 Ultra 5G फोन सस्ते हो गए हैं। अगर आप इस सीरीज के फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो देखें डील।
Published By: Manisha | Published: May 04, 2024, 10:27 AM (IST)
हाइलाइट
- Amazon Great Summer Sale 2024 में तगड़ी डील
- Samsung Galaxy S24 सीरीज हो गई सस्ती
- सेल में मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
Amazon Great Summer Sale 2024: Samsung Galaxy S24 सीरीज में कंपनी के सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन शामिल हैं। इस सीरीज में तीन फोन Samsung Galaxy S24 5G, Samsung Galaxy S24 Plus 5G और Samsung Galaxy S24 Ultra 5G मिलते हैं। इन तीनों ही स्मार्टफोन की रेंज भी काफी हाई है। ऐसे में हर कोई इन फोन के सस्ते होने का इंतजार करता है। जैसे कि सभी को पता है इन दिनों अमेजन की सबसे बड़ी Great Summer Sale चल रही है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि इस सेल के दौरान सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज के फोन कितने सस्ते में मिल रहे हैं। अगर आप इस सीरीज को खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां देख लें इन पर मिल रही तगड़ी डील की डिटेल्स।
Samsung Galaxy S24 5G
Samsung Galaxy S24 5G स्मार्टफोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरज मॉडल को Amazon सेल के दौरान 79,998 रुपये में बेचा जा रहा है। इस फोन पर ICICI बैंक कार्ड के जरिए 4,250 रुपये तक का अलग से डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस फोन को आप 3,878 रुपये की शुरुआत ईएमआई में भी घर ला सकते हैं। वहीं, एक्सचेंज ऑफर के तहत 56,250 रुपये तक की छूट मिलेगी। इस फोन में 50MP+12MP+10MP बैक और 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 4000mAh की है। इसका डिस्प्ले 6.2 इंच का है। इसमें कई AI फीचर्स मौजूद हैं।
Samsung Galaxy S24 Plus 5G
Samsung Galaxy S24 Plus 5G फोन के 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट को आप Amazon सेल के दौरान 1,09,999 रुपये में खरीद सकते हैं। ICICI बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 5,250 रुपये का डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। साथ ही आप इस फोन को 5,333 रुपये की शुरुआती ईएमआई में भी घर ला सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन पर 57,250 रुपये तक का ऑफ मिल सकता है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.7 इंच का QHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन की बैटरी 4,900mAh की है। इसके अलावा, इस फोन में भी 50MP+12MP+10MP बैक और 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
Samsung Galaxy S24 Ultra 5G
Samsung Galaxy S24 Ultra 5G स्मार्टफोन के 12GB RAM और 256GB स्टोरज मॉडल को Amazon सेल के दौरान 1,29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर ICICI बैंक कार्ड के जरिए 5,250 रुपये तक का अलग से डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही इसे आप 6,303 रुपये की शुरुआत ईएमआई में भी घर ला सकते हैं। वहीं, एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन पर 59,250 रुपये तक की छूट मिलेगी। फीचर्स की बात करे, तो इस फोन में 200MP+50MP+12MP+10MP बैक और 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 5000mAh की है। इसका डिस्प्ले 6.8 इंच का है। इसमें कई AI फीचर्स मौजूद हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।