Amazon Great Summer Sale 2024: इन टॉप-लोड वॉशिंग मशीन पर सुपर ऑफर, 1 हजार से कम देकर लाएं घर

Amazon Great Summer Sale 2024: अमेजन की सेल में वॉशिंग मशीन बहुत सस्ती मिल रही हैं। इन मशीन को 1 हजार से कम देकर घर लाया जा सकता है। इनमें दमदार मोटर के साथ-साथ बबल टेक्नोलॉजी और कई वॉशिंग मोड दिए गए हैं।

Published By: ajay verma | Published: May 06, 2024, 11:35 AM (IST)

हाइलाइट

  • Amazon पर समर सेल चल रही है
  • इसमें वॉशिंग मशीन पर जबरदस्त डील दी जा रही हैं
  • वॉशिंग मशीन को बेहद कम दाम में खरीदा जा सकता है

Amazon Great Summer Sale 2024: अमेजन की मेगा सेल चल रही है। इसमें स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन, स्पीकर, ईयरबड्स ही नहीं बल्कि वॉशिंग मशीन भी उपलब्ध हैं, जिन पर बढ़िया डिस्काउंट डील और ऑफर दिए जा रहे हैं। अगर आप नई वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके पास शानदार मौका है। हम आपको यहां सेल में मिलने वाली टॉप-लोड वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप 1000 रुपये से कम की ईएमआई पर खरीद सकते हैं। चलिए इन वॉशिंग मशीन पर डालते हैं एक नजर। और पढें: 7000mAh बैटरी वाला OPPO फोन हुआ 2000 रुपये सस्ता, खरीदने के लिए यहां करें Order

Amazon Great Summer Sale 2024 Offers on Washing Machines

Samsung Ecobubble Washing Machine

सैमसंग की यह किफायती वॉशिंग मशीन है। इसकी कैपेसिटी 7 लीटर की है और यह 3 से 4 मेंबर के लिए एकदम ठीक है। इसको पांच स्टार की रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि वॉशिंग मशीन बिजली की बचत भी करती है। इसमें कपड़े सफाई से धोने के लिए इको बबल और डुअल स्ट्रॉम फंक्शन दिया गया है। इस वॉशिंग मशीन में ऑटो रिस्टार्ट, चाइल्ड लॉक और मैजिक फिल्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 8 वॉशिंग प्रोग्राम भी दिए गए हैं। इस पर 2 साल की वारंटी मिल रही है। इसकी कीमत 17,800 रुपये है। ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 1500 रुपये का डिस्काउंट और 863 रुपये की ईएमआई मिल रही है। और पढें: Amazon Offers: बंपर ऑफर पर मिल रहे ब्रांडेड Split AC, बिजली की बचत के साथ करेंगे जबरदस्त कूलिंग

IFB Automatic Top Load Washing Machine

यह वॉशिंग मशीन छोटे परिवार के लिए एकदम ठीक है। यह बिजली और पानी की बचत करती है। इसमें कपड़े धोने के लिए 6 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिनमें स्मार्ट सेंस और जीन्स शामिल है। इस मशीन में 720 आरपीएम की मोटर भी लगी है। इसके अलावा, वॉशिंग मशीन पर 4 साल की वारंटी भी दी जा रही है। इसकी कीमत 19,790 रुपये है और इस पर 959 रुपये की ईएमआई मिल रही है। इस पर 1250 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Whirlpool Top Loading Washing Machine

इस टॉप-लोड वॉशिंग मशीन में 740 आरपीएम की मोटर लगी है। इसमें 12 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जो कपड़ों को बेहतर तरीके से धोते हैं। इसमें 3 हॉट वॉटर मोड, जीपीएफ टेक्नोलॉजी, इन-बिल्ट हीटर और 6 सेंस टेक्नोलॉजी दी गई है। इसकी मोटर पर 10 साल की वारंटी दी जा रही है, जबकि इस पर 2 साल की वारंटी मिल रही है। इसकी कीमत 18,980 रुपये है। इस पर 1500 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 920 रुपये की ईएमआई मिल रही है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।