Amazon Great Indian Festival Sale 2023: 1500 से कम की स्मार्टवॉच, BT कॉलिंग के साथ मिलेगी दमदार बैटरी

Amazon Great Indian Festival Sale 2023 में beatXP, boAt और Noise जैसे ब्रांड की स्मार्टवॉच को 1500 से कम में खरीदा जा सकता है। इन स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग, वॉइस असिस्टेंट और पावरफुल बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Oct 28, 2023, 12:10 PM (IST)

हाइलाइट

  • Amazon सेल में BT कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच उपलब्ध हैं।
  • इन स्मार्टवॉच को सस्ते में खरीदा जा सकता है।
  • इन स्मार्टवॉच में पावरफुल बैटरी और वॉइस असिस्टेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Amazon Great Indian Festival Sale 2023: अमेजन इंडिया की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल चल रही है, जिसमें कपड़ों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स तक पर धमाकेदार ऑफर दिए जा रहे हैं। इन ही में से एक स्मार्टवॉच है। सेल के दौरान इन वॉच को कम कीमत पर खरीदने का शानदार मौका है। हम आपको यहां कुछ सस्ती स्मार्टवॉच के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप 1500 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। इन स्मार्टवॉच में आपको ब्लूटूथ कॉलिंग और कॉल-मैसेज अलर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। इनकी बैटरी भी लंबी चलेगी। आइए इन वॉच पर डालते हैं एक नजर... और पढें: Amazon Great Indian Festival Sale 2023: 16 इंच डिस्प्ले वाले लैपटॉप हुए सस्ते, सेल में कीमत हुई कम

beatXP Flux

अमेजन की सेल से beatXP Flux को 1,099 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टवॉच में 1.45 इंच का अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ-साथ रोटेटरी क्राउन, ऑलवेज ऑन डिस्प्ले, 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसमें हार्ट-रेट मॉनिटर जैसे हेल्थ फीचर मिलते हैं। इसके अलावा, स्मार्टवॉच में दमदार बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज में 7 से 8 दिन का बैकअप देती है। और पढें: Amazon Great Indian Festival Sale 2023: 16 इंच डिस्प्ले वाले लैपटॉप हुए सस्ते, सेल में कीमत हुई कम

और पढें: Amazon Great Indian Festival Sale 2023: सस्ते में खरीदें 120W फास्ट चार्जिंग वाले ये फोन, सेल खत्म होने से पहले उठाएं फायदा

boAt Wave Call 2

बोट वेव कॉल 2 में 1.83 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें लाइव क्रिकेट स्कोर और 700 से अधिक एक्टिव मोड्स दिए गए हैं। इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग भी है। इसके अलावा, स्मार्टवॉच में वॉइस असिस्टेंट के साथ कई हेल्थ फीचर और तगड़ी बैटरी मिलती है। इसकी कीमत 1,199 रुपये है।

Fire-Boltt Talk 2

फायर-बोल्ट की यह स्मार्टवॉच कॉलिंग फंक्शन के साथ आती है। इस वॉच में 1.28 इंच का गोल एलसीडी डिस्प्ले है। इसके जरिए हार्ट-रेट और ब्लड ऑक्सीजन को ट्रैक किया जा सकता है। इसमें वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टवॉच की बैटरी सिंगल चार्ज में 8 दिन तक चलती है। इस स्मार्टवॉच की कीमत 1,299 रुपये है।

Noise ColorFit Pulse

नॉइस कलरफिट प्लस में 1.69 इंच का डिस्प्ले है। इसमें 150 से अधिक वॉच फेस और 24 घंटे हार्ट-रेट, ब्लड ऑक्सीजन व स्ट्रैस मॉनिटर करने की सुविधा दी गई है। इसमें 60 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसकी बैटरी फुल चार्ज में 7 दिन यानी एक हफ्ता चलती है। इसकी कीमत 1,499 रुपये है।

Fire-Boltt Gladiator

फायर-बोल्ट की इस वॉच का डिजाइन एप्पल वॉच जैसा है। इस स्मार्टवॉच में 1.96 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रेजलूशन 240*282 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 500 निट्स है। इसमें वॉइस असिस्टेंट के साथ-साथ हार्ट-रेट और ब्लड ऑक्सीजन ट्रैक करने की सुविधा मिलती है। इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग और 123 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। वहीं, इस वॉच की बैटरी फुल चार्ज में 7 दिन का बैकअप देती है। इसे अमेजन से 1499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।