Amazon Sale के धामल ऑफर्स, 14000 तक वाले फोन्स को 5300 रुपये में खरीदने का मौका
Amazon Great Indian Festival Sale 2023 में स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। रेडमी, रियलमी और सैमसंग के फोन्स पर हजारों रुपये कम में खरीद सकते हैं।
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 18, 2023, 11:22 AM (IST)
हाइलाइट
- Amazon Great Indian Festival Sale में फोन्स पर धमाल छूट है।
- रेडमी, रियलमी और सैमसंग के फोन्स को सस्ते में खरीद सकते हैं।
- स्मार्टफोन्स पर हजारों रुपये की छूट है।
Amazon Great Indian Festival Sale 2023 8 अक्टूबर से लाइव है और अगर आपने अभी तक इसमें मिल रहे ऑफर्स का लाभ नहीं उठाया है तो परेशान हों। अभी भी सेल में हजारों रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। स्मार्टफोन से लेकर टीवी तक, कई प्रोडक्ट पर तगड़ा डिस्काउंट है। आज हम यहां 14000 रुपये तक वाले ऐसे फोन्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें सेल में 9,000 रुपये तक में खरीद सकते हैं। लिस्ट में रेडमी और रियलमी जैसे कंपनियों के फोन्स शामिल हैं। आइये, जानते हैं।
Amazon Great Indian Festival Sale 2023 के धमाल ऑफर्स
Redmi 12C
रेडमी के इस फोन में 6.71 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 5000mAH की बैटरी के साथ Mediatek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 4GB RAM और 128GB तक स्टोरेज के साथ आता है। यह अमेजन सेल में 6,999 की शुरुआती रुपये में मिल रहा है। इसकी MRP 13,999 रुपये है।
Redmi A2
रेडमी का यह फोन सेल में अभी तक की सबसे कम कीमत पर मिल रहा है। अमेजन सेल में फोन को 5,299 रुपये में खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन में 4GB RAM के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया गै। फोन 5000mAh बैटरी से लैस है। इसमें MediaTek Helio G36 प्रोसेसर और HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें 8MP डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
Samsung Galaxy M04
सैमसंग के इस फोन में 4GB RAM के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। डिवाइस MediaTek Helio P35 Octa-core प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी से लैस है। फोन 13MP डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। अमेजन सेल में फोन 6,499 रुपये का मिल रहा है। फोन की MRP 11,999 रुपये है।
itel P55 5G
itel के इस 5G फोन में 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। फोन 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। इसमें Dimensity 6080 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है। फोन को सेल में ऑफर के साथ 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी MRP 13,299 रुपये है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।