Amazon Great Indian Festival Sale 2023: सस्ते में घर लाएं 256GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन, मिल रहा धमाकेदार ऑफर
Amazon Great Indian Festival Sale 2023: अमेजन सेल में 256GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन लिस्ट हैं। इन डिवाइस पर शानदार डील दी जा रही हैं। इन फोन को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है।
Published By: ajay verma | Published: Oct 27, 2023, 02:28 PM (IST)
हाइलाइट
- Amazon सेल में स्मार्टफोन उपलब्ध हैं।
- सेल में 256GB वाले फोन पर डील दी जा रही हैं।
- इन फोन को सस्ते में खरीदने का मौका है।
Amazon Great Indian Festival Sale 2023: अमेजन इंडिया पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल चल रही है, जिसमें हर रेंज के स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं। इनमें 256GB वाले स्मार्टफोन भी शामिल हैं। इन डिवाइस पर जबरदस्त डील दी जा रही हैं, जिनका फायदा उठाकर आप इन डिवाइस को कम दाम में खरीद सकते हैं। इन मोबाइल पर किफायती EMI भी मिलेगी। आइए इन मोबाइल फोन पर डालते हैं एक नजर...
Realme 11 5G
रियलमी 11 का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,006 रुपये है। इस फोन पर 1500 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही, फोन पर 873 रुपये की ईएमआई भी है। स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें, तो स्मार्टफोन में Dimensity 6100+ 5G चिपसेट दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 108MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा, हैंडसेट में 5000mAh की बैटरी दी गई है, 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Samsung Galaxy M34 5G
सैमसंग गैलेक्सी एम34 में एसएमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें Exynos 1280 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। इसकी कीमत 20,999 रुपये है। Bank of Baroda के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, हैंडसेट पर 1,018 रुपये की ईएमआई और 19,750 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।
iQOO Neo 7 Pro 5G
आइक्यू निओ 7 प्रो में AMOLED डिस्प्ले है। सीमलेस फंक्शनिंग के लिए फोन में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 256GB स्टोरेज दी गई है। इसमें 50MP का कैमरा और दमदार बैटरी मिलती है। इसके 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है। इस पर 1500 रुपये का डिस्काउंट कूपन और बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिवाइस पर 33,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 1,794 रुपये की ईएमआई मिल रही है।
OnePlus 11 5G
यह वनप्लस का प्रीमियम स्मार्टफोन है। इस डिवाइस में 6.7 इंच का कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। इस पर Corning Gorilla Glass Victus लगा है। फास्ट प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दी गई है। इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपये है। इस पर 2 हजार का डिस्काउंट कूपन और HDFC बैंक की तरफ से 2250 रुपये की फ्लैट छूट मिल रही है। यही नहीं फोन पर 50 हजार का एक्सचेंज ऑफर और 3,006 रुपये की ईएमआई भी दी जा रही है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।