Amazon Great India Festival 2023: 3 हजार से कम के होम थिएटर, त्योहार बनेगा धमाकेदार

Amazon Great India Festival 2023 सेल में होम थिएटर सिस्टम पर जबरदस्त डील दी जा रही है। इस दौरान आप इन साउंड सिस्टम को सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए आर्टिकल में इन होम थिएटर के बारे में जानते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Oct 18, 2023, 12:40 PM (IST)

हाइलाइट

  • Amazon की फेस्टिव सेल जारी है।
  • इसमें होम थिएटर सिस्टम सस्ते मिल रहे हैं।
  • ये होम थिएटर सिस्टम शानदार साउंड प्रोड्यूस करते हैं।

Amazon Great India Festival 2023 सेल में लगभग सभी प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त ऑफर दिए जा रहे हैं। इनमें होम थिएटर सिस्टम भी हैं। अगर आप अपने घर के लिए किफायती होम थिएटर सिस्टम खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम आने वाली है। हम आपको यहां कुछ चुनिंदा होम थिएटर सिस्टम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया से केवल 3 हजार रुपये में खरीद सकते हैं। और पढें: Amazon Sale: इस दिवाली सस्ते में खरीदें बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी, मिल रहा तगड़ा Discount

Krisons Boom 7.1 Home Theater

यह होम थिएटर सिस्टम अमेजन पर 2,689 रुपये में बिक रहा है। इस पर बैंक डिस्काउंट और 130 रुपये की ईएमआई दी जा रही है। इसमें 1 सब-वूफर के साथ 7 स्पीकर दिए गए हैं। इसे टीवी, मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट और कंप्यूटर से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें ब्लूटूथ का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, होम थिएटर में बिल्ट-इन FM रेडियो दिया गया है।

Tronica Home Theater

इस होम थिएटर सिस्टम में एक सब-वूफर के साथ पांच स्पीकर दिए गए हैं, जो शानदार साउंड प्रोड्यूस करते हैं। इस सिस्टम को आप रिमोट से कंट्रोल कर सकते हैं। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए होम थिएटर में ब्लूटूथ, पेन ड्राइव, एसडी कार्ड स्लॉट और Aux दिया गया है। इसमें FM रेडियो मिलता है। इसकी कीमत 2,699 रुपये है. इस पर 131 रुपये की EMI दी जा रही है।

T-Series M150BT Home Theatre

T-series के होम थिएटर सिस्टम में दो दमदार स्पीकर दिए गए हैं। इनमें FM रेडियो मिलता है। इस सिस्टम LED डिस्प्ले है और इसे वायरलेस रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, होम थिएटर में कनेक्टिविटी के लिए पेन ड्राइव स्लॉट, AUX और ब्लूटूथ मिलता है। आप इस स्पीकर सिस्टम को अमेजन से केवल 2,989 रुपये में खरीद सकते हैं।

ZEBRONICS Zeb-Twist

जेब्रोनिक्स का यह दमदार होम थिएटर सिस्टम है। इसमें 90 वॉट के स्पीकर दिए गए हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, यूएसबी और AUX का सपोर्ट मिलता है। इसमें 13.33cm का सब-वूफर दिया गया है, जिसमें LED डिस्प्ले लगा है। इसके साथ ही होम थिएटर में FM रेडियो के साथ-साथ बास और treble का सपोर्ट दिया गया है। इसकी कीमत 2,998 रुपये है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।