Amazon Gaming Fest: गेमिंग लैपटॉप पर मिल रही 4 हजार तक का डिस्काउंट, उठाएं बंपर ऑफर का फायदा
Amazon Gaming Fest: Lenovo, HP और Dell जैसे ब्रांड के गेमिंग लैपटॉप को खरीदने का बढ़िया मौका है। लैपटॉप्स पर भारी छूट से लेकर एक्सचेंज डील तक मिल रही है।
Published By: ajay verma | Published: Mar 30, 2025, 11:58 AM (IST)
Amazon Gaming Fest: ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया पर गेमिंग फेस्ट सेल चल रही है। इस शानदार सेल में Lenovo, HP और Dell समेत कई कंपनियों के गेमिंग लैपटॉप पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही, लैपटॉप पर ईएमआई भी मिल रही हैं। हम आपको यहां सेल में मिलने वाले टॉप ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको पसंद आ सकते हैं।
Lenovo LOQ 2024
Lenovo LOQ 2024 में AMD Ryzen 5 चिप दी गई है, जिससे बेहतर गेमिंग अनुभव मिलता है। इस गेमिंग लैपटॉप में 144Hz और 300 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला 15.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह लैपटॉप विंडोज 11 से लैस है। इसका वजन 2.4 किलोग्राम है। इस लैपटॉप की कीमत 62,490 रुपये है। HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 3000 रुपये की छूट दी जा रही है। लैपटॉप को 3,030 रुपये की ईएमआई पर घर लाया जा सकता है।
HP Victus Gaming Laptop
HP Victus में Call of Duty, GTA V और God of War 4 जैसे हैवी गेम खेले जा सकते हैं। बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए लैपटॉप में 13th Gen Intel Core i5 प्रोसेसर, 1TB SSD स्टोरेज और 16GB DDR4 दी गई है। इसमें 15.6 इंच का 144 हर्ट्ज वाला डिस्प्ले मिलता है। इसकी कीमत 82,490 रुपये है। इस पर 4000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट और 3,999 रुपये की ईएमआई मिल रही है।
Dell G15
Dell G15 में 15.6 इंच का FHD डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस गेमिंग लैपटॉप में 13th जेन Intel Core i5 और NVIDIA GeForce RTX 3050 ग्राफिक कार्ड दिया गया है। इसमें ऑरेंज बैकलिट कीबोर्ड और एचडीएमआई जैसे कई कनेक्टिविटी फीचर मिलते हैं। इसकी कीमत 78,990 रुपये है। इस पर 4000 रुपये की छूट और 3,830 रुपये की ईएमआई दी जा रही है। लैपटॉप पर एक्सचेंज ऑफर भी है।
MSI Katana A17 AI
MSI Katana A17 एआई एनेबल्ड 8 जेन AMD Ryzen 9 चिपसेट के साथ आता है। इस लैपटॉप में विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें FHD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और रेजलूशन 1920x1080 है। लैपटॉप की कीमत 99,990 रुपये है। HDFC बैंक की ओर से 4000 रुपये का ऑफ दिया जा रहा है। इस पर 4,848 रुपये की ईएमआई भी है।
ASUS ROG Strix G16
ASUS ROG Strix G16 प्रीमियम गेमिंग लैपटॉप है, जिसमें 16 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 165Hz है। इस लैपटॉप में 13th Gen Intel Core i7 चिप, 16GB DDR5 रैम और 1TB स्टोरेज दी गई है। यह लैपटॉप विंडोज 11 पर काम करता है। इसका प्राइस 1,49,990 रुपये है और इस पर 4000 रुपये की छूट मिल रही है। इसे 7,272 रुपये की ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।