Amazon Discount Offers: सस्ते में आपका होगा फ्लिप फोन, मिल रहा 5 हजार तक का बंपर डिस्काउंट

Amazon Discount Offers: फ्लिप फोन्स को अब कम कीमत में खरीदा जा सकता है, क्योंकि इन पर शानदार डिस्काउंट ऑफर और डील मिल रही हैं। इसके अलावा, हैंडसेट्स पर किफायती ईएमआई भी दी जा रही हैं।

Published By: ajay verma | Published: Dec 20, 2024, 12:28 PM (IST)

Amazon Discount Offers: इंडियन मार्केट में फ्लिप स्मार्टफोन का ट्रेंड बना हुआ है। अधिकतर लोग अब आम फोन की जगह फ्लिप फोन लेना पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि इन अनोखे स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर और डील दी जा रही हैं। इससे डिवाइस को कम दाम में खरीदना संभव हो गया है। अगर आप भी फ्लिप फोन लेने की सोच रहे हैं, तो हम आपको Amazon पर मिल रहे चुनिंदा फोन के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप सस्ते में घर ला सकते हैं। और पढें: 7000mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले Realme फोन पर छप्परफाड़ ऑफर, मिल रही 3000 रुपये की छूट

TECNO Phantom V Flip 5G

टेक्नो फैंटम वी फ्लिप सस्ता फ्लिप स्मार्टफोन है। इस डिवाइस में 45w फास्ट चार्जिंग वाली 4000mAh की बैटरी दी गई है। वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिलता है, जबकि रियर में 64MP का लेंस दिया गया है। इसमें 256GB की इंटरनल स्टोरेज है। इसके फ्रंट में 1.32 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन लगाई गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं, फोन का मेन डिस्प्ले 6.9 इंच का है। इसमें MediaTek Dimensity 8050 चिप मिलती है। इसकी कीमत 28,999 रुपये है। इस पर 1000 रुपये का डिस्काउंट और 1,406 रुपये की ईएमआई दी जा रही है। और पढें: 50MP कैमरा और 90W फास्ट चार्जिंग वाले Xiaomi फोन पर दिल खुश करने वाली डील, मिल रहा 5000 का फ्लैट डिस्काउंट

Motorola razr 50

मोटोरोला रेजर 50 में 3.6 इंच का एक्सटर्नल एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसकी मेन स्क्रीन का साइज 6.9 इंच है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। बढ़िया सेल्फी क्लिक करने के लिए हैंडसेट में 32MP का कैमरा दिया गया है। इसका प्राइस 54,999 रुपये है। Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदने पर 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फोन को 2,666 रुपये की ईएमआई पर घर लाया जा सकता है।

Samsung Galaxy Z Flip5

सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 में 512GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसकी रैम 8GB की है। पावर के लिए फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इस फ्लिप स्मार्टफोन की मेन स्क्रीन 6.7 इंच की है। इसमें 12MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 10MP का फ्रंट कैमरा है। घंटो वर्किंग के लिए हैंडसेट में 3700mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन अमेजन इंडिया पर 65,699 रुपये की कीमत पर अवेलेबल है। Federal बैंक की ओर से हैंडसेट पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यह डील क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए है। इसे 3,185 रुपये की ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।