Amazon Discount Offers: कम भाव में खरीदें लेटेस्ट प्रीमियम फोन, मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Amazon Discount Offers: इस वक्त OnePlus 13 और Oppo Find X8 5G जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को कम दाम में खरीदा जा सकता है। इन डिवाइस पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है।

Published By: ajay verma | Published: Jan 24, 2025, 12:16 PM (IST)

Amazon Discount Offers: इंडियन मार्केट में बजट से लेकर प्रीमियम रेंज तक के स्मार्टफोन मौजूद हैं। हम आपको आज इस आर्टिकल में हाल ही में लॉन्च हुए चुनिंदा प्रीमियम मोबाइल फोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही किफायती EMI भी मिल रही है। आइए नीचे देखते हैं अमेजन की टॉप डील। और पढें: 7000mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले Realme फोन पर छप्परफाड़ ऑफर, मिल रही 3000 रुपये की छूट

Vivo X200 5G

वीवो एक्स 200 5जी अमेजन इंडिया पर 65,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। इस पर 5500 रुपये की छूट दी जा रही है। साथ ही, 2,750 रुपये की ईएमआई और 22 हजार से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। यह मोबाइल फोन 50MP कैमरा के साथ आता है। इस मोबाइल फोन में Dimensity 9400 चिपसेट, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। इसमें 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है। इसके अलावा, हैंडसेट में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5800mAh की बैटरी दी गई है। और पढें: 50MP कैमरा और 90W फास्ट चार्जिंग वाले Xiaomi फोन पर दिल खुश करने वाली डील, मिल रहा 5000 का फ्लैट डिस्काउंट

Oppo Find X8 5G

ओप्पो फाइंड एक्स 8 में 6.59 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें 12GB रैम मिलती है। फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट में 50MP के तीन लेंस और 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसकी बैटरी 5630mAh की है। अमेजन पर इसका 12GB+256GB स्टोरेज मॉडल 60,974 रुपये में मिल रहा है। HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 4000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस पर 22,800 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है।

OnePlus 13

वनप्लस 13 क्वालकॉम के पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite से लैस है। इस हैंडसेट में 24GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह मोबाइल फोन Android 15 पर काम करने वाले OxygenOS 15 पर काम करता है। इसके अलावा, डिवाइस में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 2के प्रो एक्सडीआर डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी कीमत 69,998 रुपये है। इस पर 5000 रुपये की बड़ी छूट और 3,394 रुपये की ईएमआई दी जा रही है। स्मार्टफोन पर 22,800 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।