48MP कैमरा वाले स्मार्टफोन को सस्ते में लाएं घर, Amazon पर मिल रहे ऑफर्स

अमेजन 48MP कैमरा वाले स्मार्टफोन पर छूट दे रहा है। चुनिंदा बैंक के कार्ड पर छूट है। कई फोन्स पर कूपन डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। रेडमी और नोकिया के 48MP कैमरा वाले फोन्स को सस्ते में खरीद सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 06, 2023, 04:09 PM (IST)

हाइलाइट

  • अमेजन 48MP कैमरा वाले स्मार्टफोन पर छूट दे रहा है।
  • ग्राहक चुनिंदा बैंक के कार्ड से पेमेंट करके ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
  • रेडमी और नोकिया के फोन्स को सस्ते में घर लाने का मौका है।

Amazon पर समय-समय पर सेल आती रहती है। इसमें चुनिंदा बैंक के कार्ड पर छूट मिलती है। साथ ही, स्मार्टफोन को मासिक किस्त पर भी खरीदा जा सकता है। सेल नहीं होने पर भी लोकप्रिय ई-कॉर्मस वेबसाइट कई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर डिस्काउंट ऑफर करती है। लोग स्मार्टफोन समेत कई प्रोडक्ट को सस्ते में घर ला सकते हैं। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने के इच्छुक हैं तो इस समय अमेजन से खरीद सकते हैं। आज हम आपको 48MP कैमरा वाले सस्ते स्मार्टफोन्स पर मिल रहे ऑफर्स की बात करेंगे। आइये, जानते हैं। और पढें: सीधे 17,000 रुपये सस्ता हुआ Oppo Find X9 Ultra, 200MP कैमरा वाले फोन पर Amazon-Flipkart की धाकड़ डील

Amazon से सस्ते में खरीदें में ये फोन्स

Redmi 9 Power

रेडमी के इस फोन में 6GB तक RAM के साथ 128GB तक स्टोरेज दिया गया है। इसमें 6.53 इंच का Full HD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन 48MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन 6000mAh बैटरी सै लैस है। हैंडसेट में Qualcomm Snapdragon 662 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। Citi बैंक के कार्ड पर 1000 रुपये तक की छूट है। और पढें: 1000 रुपये से कम महीना देकर घर लाएं धाकड़ स्मार्टफोन, मिलेंगे दमदार बैटरी और कैमरा जैसे फीचर्स

Nokia G20

नोकिया का यह स्मार्टफोन 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 48MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें अलावा फोन MediaTek G35 प्रोसेसर से लैस है। फोन 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसकी कीमत अमेजन पर 12,199 रुपये है। फोन को अभी खरीदने पर 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट है। साथ ही, चुनिंदा बैंक के कार्ड पर भी छूट है।

Redmi Note 12 5G

Redmi का यह 5G फोन 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन Snapdragon 4 Gen1 6nm Octa-core 5G प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 48MP AI ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की कीमत 16,999 रुपये से शुरू है। ICICI और HDFC बैंक के कार्ड पर 2000-2000 रुपये की छूट भी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां बताए गए सभी स्मार्टफोन को अमेजन से EMI पर भी घर ला सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।