Amazon December Bonanza Sale: 40,000 के टैबलेट की कीमत हुई आधी, 55 प्रतिशत तक के ऑफ का उठाएं फायदा

December Bonanza Sale का आज 25 दिसंबर को आखिरी दिन है। इस सेल के दौरान टैबलेट्स पर 55 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। यहां देखें कुछ बेस्ट डील्स।

Published By: Manisha
Published: Dec 25, 2023, 01:54 PM (IST)

हाइलाइट

  • December Bonanza Sale का आज आखिरी दिन
  • 20 दिसंबर को शुरू हुई थी सेल
  • सेल में सस्ते मिल रहे धांसू टैबलेट

December Bonanza Sale का आज आखिरी दिन है। यह सेल 20 दिसंबर से शुरू हुई थी, जो कि 25 दिसंबर तक लाइव रहेगी। आज 25 दिसंबर को इस सेल का आखिरी दिन है। सेल के दौरान आप विभिन्न कैटेगरी के प्रोडक्ट्स को बंपर डील व डिस्काउंट ऑफर के साथ घर ला सकते हैं। अगर आप अपने लिए या फिर अपने किसी खास के लिए नया टैबलेट लेने की सोच रहे हैं, तो इस सेल में आपको 55 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यहां देखें Amazon पर मिल रही कुछ धांसू डील्स की डिटेल्स। और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G की भारत में सेल शुरू, लॉन्च ऑफर में 3000 रुपए की छूट, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy Tab S8

Samsung Galaxy Tab S8 टैब की कीमत Amazon पर 66,999 रुपये लिस्ट है। हालांकि, December Bonanza Sale के तहत टैब पर 22 प्रतिशत ऑफ दिया जा रहा है। ऑफ के बाद आप इस टैबलेट को अमेजन से 51,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक कार्ड के जरिए टैब पर अलग से 6000 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो टैब में 11.0 इंच का डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर, 8000mAh की बैटरी और 13MP का बैक कैमरा मिलता है। और पढें: Oppo Reno16c 5G को सस्ते में खरीदने का मौका! Amazon, Vijay Sales या Croma, जानें कहां मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

Redmi Pad

Redmi Pad टैब की कीमत अमेजन पर 33,999 रुपये लिस्ट है। डिस्काउंट ऑफर की बात करें, तो टैब को 50 प्रतिशत ऑफ के साथ सिर्फ 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता हैं। बैंक कार्ड के जरिए टैब पर अलग से 1500 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो टैबलेट में 10.61 इंच का डिस्प्ले मिलता है। साथ ही यह MediaTek Helio G99 प्रोसेसर से लैस है। इस टैब की बैटरी 8000mAh की है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP का बैक कैमरा दिया गया है।

Lenovo Tab P11

Lenovo Tab P11 टैब की कीमत अमेजन पर 39,000 रुपये लिस्ट है। हालांकि, इस पर अभी 49 प्रतिशत तक का ऑफ मिल रहा है, जिसके बाद इसे आप सिर्फ 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक कार्ड के जरिए टैब पर अलग से 14999 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो टैब में 11.5 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, यह टैब MediaTek Helio G99 प्रोसेसर से लैस है। इस टैब में 7700mAh की बैटरी दी गई है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।