Amazon Deals on Smartphones: सस्ते में खरीदें नया स्मार्टफोन, 400 रुपये से कम में लाएं घर

Amazon Deals on Smartphones: अगर आप 10 हजार से भी कम के दाम में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए 8000 रुपये का बजट भी परफेक्ट रहेगा। खास बात यह है कि इन फोन को आप 400 रुपये से भी कम देकर घर ला सकते हैं। जानें कैसे

Published By: Manisha | Published: Jul 08, 2024, 04:17 PM (IST)

हाइलाइट

  • 8000 रुपये से कम के धांसू फोन
  • मिलेगी 5000mAh की दमदार बैटरी
  • 400 रुपये से कम देकर लाएं घर

Amazon Deals on Smartphones: अगर आप बजट के अंदर अपने लिए नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन आपका बजट 10 हजार भी नहीं है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आज हम आपको 8000 से कम की कीमत में आने वाले स्मार्टफोन की जानकारी यहां देने जा रहे हैं, जिन्हें आप 400 रुपये से भी कम क कीमत देकर घर ला सकते हैं। जी हां, इन स्मार्टफोन पर आसान ईएमआई ऑप्शन मिल रहे हैं। फीचर्स की बात करें, तो यह फोन 5000mAh बैटरी व 50MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। यहां देखें कुछ बेस्ट डील्स। और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G की भारत में सेल शुरू, लॉन्च ऑफर में 3000 रुपए की छूट, जानें कीमत और फीचर्स

TECNO POP 8

TECNO POP 8 स्मार्टफोन के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 6,899 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 850 रुपये का ऑफ भी मिल रहा है। इस फोन को आप 334 रुपये की शुरुआती ईएमआई में भी घर ला सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन Octa-Core T606 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए 12MP का डुअल रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। और पढें: Oppo Reno16c 5G को सस्ते में खरीदने का मौका! Amazon, Vijay Sales या Croma, जानें कहां मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

Redmi 13C

Redmi 13C स्मार्टफोन के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 7,699 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन को आप 373 रुपये की शुरुआती ईएमआई में भी घर ला सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.74 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 3 दिया गया है। इसके अलावा, फोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए 50MP का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है।

Lava O2

Lava O2 स्मार्टफोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही इस फोन को आप 388 रुपये की शुरुआती ईएमआई में भी घर ला सकते है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो लावा के इस फोन में 90Hz का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन Unisoc T616 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का AI कैमरा दिया गया है। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।