Amazon Deals: 2 हजार से कम में खरीदें मिनी वॉशिंग मशीन, चमक जाएंगे कपड़े
Amazon Deals: अमेजन पर पोर्टेबल वॉशिंग मशीन बेहद कम दाम पर मिल रही हैं। इन मशीन का वजन कम है। इन्हें कहीं भी रखा जा सकता है। ये कपड़े साफ धोती हैं और बिजली की भी बचत कम करती हैं।
Published By: ajay verma | Published: Mar 09, 2024, 02:03 PM (IST)
हाइलाइट
- Amazon पर मिनी वॉशिंग मशीन मिल रही हैं
- इन्हें 2 हजार से कम में खरीदा जा सकता है
- ये मशीन बिजली की भी कम खपत करती हैं
Amazon Deals: मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन का चलन तेजी से बढ़ रहा है। ये मशीन सबसे ज्यादा उन लोगों के काम आती हैं, जो पढ़ाई या फिर नौकरी की वजह से दूसरे शहरों में रहते हैं। अगर आप उन लोगों में से एक हैं और अपने लिए वॉशिंग मशीन तलाश रहे हैं, तो हम आपके लिए मिनी वॉशिंग मशीन लेकर आए हैं। इनका साइज छोटा होता है और इन्हें कहीं भी रखा जा सकता है। इन मशीन में कपड़े साफ धुलते हैं। इनकी कीमत भी 2 हजार से कम है। चलिए इनके बारे में जानते हैं।
KRISHTIWILLA Washing-Machine
इस पोर्टेबल वॉशिंग मशीन में 3 वॉशिंग स्पीड दी गई है, जिसे यूजर अपने हिसाब से चुन सकते हैं। यह मशीन बिजली की बचत करती है। इसके फोल्डेबल डिजाइन की वजह से इसे कहीं भी रखा जा सकता है। इसका वजन भी बहुत कम है। इस मशीन की कीमत 1,599 रुपये है। इस पर 3 प्रतिशत का डिस्काउंट भी मिल रहा है।
REYANSH Washing Machine
यह फोल्डेबल वॉशिंग मशीन है। इसे आप अपने घर में कहीं भी रख सकते हैं। यह कपड़ों से गंदगी हटाने में सक्षम है। इसमें 3 स्पीड मोड मिलते हैं। यह बिजली की बचत भी कम करती है। इसका वजन 0.8 किलोग्राम है। इस वॉशिंग मशीन को 1,899 रुपये में अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। इस पर 1 साल की वारंटी मिल रही है।
Mini Washing Machine
इस 2 इन 1 वॉशिंग मशीन है। इसमें कपड़ों के साथ फलों को भी धोया जा सकता है। वजन कम होने की वजह से इसे कैरी करना आसान है। इसमें एक बटन दिया गया है, जिससे इसे कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें अल्ट्रासॉनिक Pulsator और बायोनिक हैंड वॉशिंग का सपोर्ट मिलता है। इससे कपड़े बहुत अच्छे से साफ होते हैं। यह मशीन बिजली की भी बचत करती है। इस वॉशिंग मशीन की कीमत 1,949 रुपये रखी गई है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।