Amazon Deals: स्मार्टफोन की कीमत में मिल रहे लैपटॉप, कीमत 20 हजार से कम
Amazon Deals on Laptop under 20000rs to buy in July 2024: अमेजन लैपटॉप पर अच्छे ऑफर दे रहा है। 20 हजार रुपये से कम वाले लैपटॉप्स को सस्ते में घर लाने का मौका है।
Published By: Mona Dixit | Published: Jul 27, 2024, 10:31 AM (IST)
हाइलाइट
- Amazon Deals में लैपटॉप पर छूट है।
- चुनिंदा बैंक के कार्ड पर डिस्काउंट मिल रहा है।
- इन्हें No Cost EMI पर खरीद सकते हैं।
Amazon deals on Laptopn under 20000: अमेजन पर 20 हजार रुपये से कम वाले कई लैपटॉप मिल रहे हैं। इन लैपटॉप पर डिस्काउंट भी है। साथ ही, आप अपने पुराने लैपटॉप पर एक्सचेंज ऑफर भी पा सकते हैं। इन्हें No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है। लैपटॉप अच्छे फीचर्स के साथ आते हैं। रोजमर्रा के काम और पढ़ाई करने के लिए ये अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं। इन पर मिल रहे ऑफर्स नीचे बताए गए हैं। आइये, जानते हैं।
Amazon deals on Laptopn under 20000
ASUS VivoBook 15 (2021)
इस लैपटॉप में 15.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह पतला और हल्का लैपटॉप है। डिवाइस में 4GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। लैपटॉप Dual Core Intel Celeron N4020 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 37WHrs की बैटरी दी गई है। सिंगल चार्ज पर यह 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 1x HDMI 1.4, 1x 3.5mm ऑडियो जैक, 1x USB 3.2 Gen 1 Type-A, 1x USB 3.2 Gen 1 Type-C और 2x USB 2.0 Type-A दिया गया है। इसकी कीमत 19,990 रुपये है। इसे 969 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है। HSBC के कार्ड पर 1500 तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
Chuwi HeroBook Pro
लैपटॉप 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें Windows 11 मिलती है। इसमें Intel Celeron N4020 प्रोसेसर मिलता है। लैपटॉप में 14.1 इंच का Full HD IPS डिस्पले दिया गया है। स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। लैपटॉप की कीमत 16,990 रुपये है। इसे 824 रुपये की मासिक किस्त पर खरीद सकते हैं। OneCard पर 1250 रुपये का डिस्काउंट है।
Primebook S Wifi
इस लैपटॉप में MediaTek MT8183 प्रोसेसर दिया गया है। लैपटॉप में 11.6 इंच का HD IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। यह डिवाइस PrimeOS पर रन करता है। लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए Type-C चार्जिंग पोर्ट, USB, Mini HDMI, 3.5 mm Audio Jack के साथ-साथ माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। इसकी कीमत 13,980 रुपये है। लैपटॉप को 678 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है। लैपटॉप्स खरीदने का अभी अच्छा मौका है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।