Amazon Deals on Foldable Phone: सेल में फोल्डेबल फोन की कीमतें हुई कम, जल्दी करें छूट न जाए मौका

Amazon Deals on Foldable Phone: फोल्डेबल फोन को अगर आप सस्ते में खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो Amazon आपके लिए कई सुनहरी डील लेकर आया है। यहां जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Jul 02, 2024, 05:13 PM (IST)

हाइलाइट

  • Amazon पर सस्ते मिल रहे फोल्डेबल फोन
  • OnePlus Open पर 20,000 रुपये का डिस्काउंट
  • TECNO Phantom V Fold 5G पर मिल रहा 15000 का डिस्काउंट कूपन

Amazon Deals on Foldable Phone: फोल्डेबल स्मार्टफोन का भी अपना एक अलग फैनबेस है। कई लोग अपने पास फोल्डेबल फोन रखना पसंद करते हैं। अगर आप भी ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपने लिए लेटेस्ट फोल्डेबल फोन खरीदना चाह रहे हैं, तो Amazon आपके लिए सुनहरी डील लेकर आया है। अमेजन पर कई फोल्डेबल फोन पर धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इस लिस्ट में OnePlus, Samsung व Tecno के फोल्डेबल फोन शामिल है। अमेजन के जरिए इन फोन पर बैंक कार्ड, डिस्काउंट कूपन व एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिलेगा। यहां देखें कुछ शानदार डील्स। और पढें: 4600 रुपये गिरी OPPO Reno 15 5G की कीमत, 50MP सेल्फी कैमरा फोन पर सुनहरी डील

Oneplus Open

Oneplus Open फोन के 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 1,39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक कार्ड के जरिए इस फोन पर 20,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, पुराने फोन के एक्सचेंज पर 30,800 रुपये का ऑफ मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो वनप्लस के फोन में 7.82 इंच का प्राइमरी डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का कवर डिस्प्ले 6.31 इंच का है। इसके अलावा, वनप्लस फोन Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का सेकेंडरी कैमरा और 64MP कैमरा का तीसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 32MP+20MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। और पढें: iPhone 16 समेत इन आईफोन को खरीदने का सबसे सही समय, मिल रहे दिल खुश करने वाले Offer

TECNO Phantom V Fold 5G

TECNO Phantom V Fold 5G फोन के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 69,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर 15000 रुपये का डिस्काउंट कूपन दिया जा रहा है। इसके साथ बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 1750 रुपये का ऑफ मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो टेक्नो के फोन में 7.85 इंच का प्राइमरी और 6.42 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन MTK Dimensity 9000+ प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP कैमरा का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP+16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

Samsung Galaxy Z Fold4 5G

Samsung Galaxy Z Fold4 5G फोन के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन से 1,12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वैसे इसकी कीमत 1,24,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें, तो सैमसंग के फोन में 7.6 इंच का प्राइमरी डिस्प्ले और 6.2 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का सेकेंडरी और 10MP कैमरा का तीसरा कैमरा दिया गया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।