Amazon Deals: 2 हजार से कम में खरीदें शानदार बैड वार्मर, नहीं लगने देंगे जरा-सी भी ठंड

Amazon Deals On Smart Bed Warmer: अमेजन इंडिया पर सस्ते बैड हीटर मिल रहे हैं। ये बैड हीटर आपको जरा-सी भी ठंड नहीं लगने देंगे।

Published By: ajay verma | Published: Jan 12, 2024, 02:56 PM (IST)

हाइलाइट

  • Amazon पर बैड वार्मर उपलब्ध हैं।
  • इन वार्मर को आप सस्ते में खरीद सकते हैं।
  • ये वार्मर आपके बैड को पूरी तरह से गर्म कर देंगे, जिससे आपको जरा-सी भी ठंड नहीं लगेगी।

Amazon Deals On Smart Bed Warmer: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके ठंड पड़ने की वजह से मार्केट में रूम हीटर के साथ बैड वार्मर की मांग काफी बढ़ गई है। अगर आप भी रूम हीटर की बजाय बैड वार्मर खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके काम आएगी। हम आपको यहां ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amazon पर उपलब्ध बैड वार्मर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप 2 हजार से कम में खरीद सकते हैं। चलिए इन बैड वार्मर पर डालते हैं एक नजर... और पढें: Vivo V70 5G को खरीदने का अभी सुनहरा चांस, इन शॉपिंग साइट पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

DR.MADLEY Bed Warmer

DR.MADLEY का इलेक्ट्रिक बैड वार्मर शॉकप्रूफ है। यह बिजली की खपत कम करता है। इसमें फास्ट हीटिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जो बैड को तेजी से गर्म करती है। इसमें एक रिमोट के साथ 4 हीटिंग लेवल मिलते हैं। इस पर 5 साल की वारंटी दी जा रही है। इस वार्मर को अमेजन से 1,599 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। और पढें: जेब पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ, 2500 से कम महीना देकर घर लाएं धाकड़ फीचर्स वाले धांसू Smartphones

Warmland Bed Warmer

वार्मलैंड के वार्मर का इस्तेमाल कड़ाके की ठंड से लेकर बैक पैन तक में किया जा सकता है। यह 100 प्रतिशत वॉटर और शॉक प्रूफ है। सुरक्षा के लिए वार्मर में ऑटो कट ऑफ फंक्शन दिया गया है। इसमें दो रिमोट कंट्रोलर मिलते हैं। इस पर पांच साल की रिप्लेसमेंट वारंटी दी जा रही है। इसे 1599 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Bell electric Bed Warmer

यह इलेक्ट्रिक वार्मर बहुत ज्यादा ठंड के लिए एकदम परफेक्टर है। यह वार्मर बैड को गर्म करने के लिए केवल 1 यूनिट का इस्तेमाल करता है। इसमें 4 हीटिंग मोड दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने हिसाब से ऑन कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इसके इस्तेमाल से यूजर्स को पीसफुल स्लीप मिलेगी। इसकी कीमत 1,699 रुपये है। इस पर 2 प्रतिशत की छूट मिल रही है। इस वार्मर पर नो-कॉस्ट ईएमआई दी जा रही है।

Super India Double Bed Warmer

यह शॉकप्रूफ बैड हीटर डबल बैड के लिए है। इसमें ओवर हीट को रोकने के लिए प्रोटेक्शन लेयर लगाई गई है। इसका फैब्रिक भी हाई क्वालिटी का है। इसमें रिमोट कंट्रोलर मिलता है, जिससे आप इसके टेम्परेचर को अपने अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। इसमें ऑन-ऑफ बटन मिलते हैं और यह बिजली की खपत भी बहुत कम करता है। इस पर 1 साल की वारंटी मिलती है। इसकी कीमत 1,894 रुपये है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।