Amazon Deals on 16GB RAM Smartphones: 12 हजार तक की छूट मिल रहे ये फोन, 16GB रैम के साथ मिलेगी तगड़ी बैटरी

Amazon Deals on 16GB RAM Smartphones: अमेजन इंडिया पर तगड़े डिस्काउंट पर iQOO 12 5G समेत कई धाकड़ स्मार्टफोन मिल रहे हैं। इन्हें इस समय सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है।

Published By: ajay verma | Published: Nov 27, 2024, 11:40 AM (IST)

Amazon Deals on 16GB RAM Smartphones: भारतीय बाजार में 16GB रैम वाले फोन्स की भरमार है। इनमें iQOO और OnePlus जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन शामिल हैं। अगर आप 16GB रैम वाला फोन खरीदना चाहते हैं, तो हम आपको यहां चुनिंदा डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए टॉप डील पर डालते हैं एक नजर। और पढें: प्रीमियम फीचर वाला Vivo V70 यहां हुआ 4000 रुपये सस्ता, न मिस करें लाजवाब ऑफर

iQOO 12 5G

iQOO 12 एंड्रॉइड 14 बेस्ड फनटच ओएस 14 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स है। इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फास्ट वर्किंग के लिए हैंडसेट में Snapdragon 8 Gen 3 चिप, 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलेगी। इस डिवाइस की कीमत 57,998 रुपये है। HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदने पर 3000 रुपये की छूट मिल रही है। फोन पर 2,812 रुपये की ईएमआई भी है। और पढें: 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000mAh बैटरी वाला iQOO 15 5G हुआ सस्ता, 4000 रुपये तक गिरी कीमत

OnePlus 12

वनप्लस 12 Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसे Hasselblad ने तैयार किया है। इसमें Aqua टक वाला प्रो एक्सडीआर डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी बैटरी 5400mAh की है। इसको 100W फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इसकी कीमत 66,999 रुपये है। Federal बैंक की ओर से 7 हजार का डिस्काउंट दिया जा रहा है। हैंडसेट पर 20,550 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।

Vivo X Fold3 Pro 5G

वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो की मेन स्क्रीन 8.3 इंच और कवर डिस्प्ले 6.53 इंच का है। ये दोनों AMOLED डिस्प्ले हैं। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 16GB रैम और 512GB की स्टोरेज दी गई है। हैंडसेट में 32MP सेल्फी कैमरे के साथ 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसकी बैटरी 5700mAh की है, जो 100W फास्ट चार्जिंग से लैस है। इसकी कीमत 1,59,999 रुपये है। HDFC और SBI की ओर से 12 हजार का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिवाइस पर 6,667 रुपये की ईएमआई भी है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।