Amazon Deals: 12GB RAM वाले नए स्मार्टफोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट, पाएं गजब ऑफर
Amazon Deals on 12GB RAM: अमेजन से 12GB RAM वाले स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। सैमसंग से लेकर रेडमी तक, कई कंपनियों के फोन्स को छूट के साथ खरीद सकते हैं।
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 18, 2024, 10:46 AM (IST)
हाइलाइट
- Amazon Deals on 12GB RAM: अमेजन से 12GB RAM वाले स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। सैमसंग से लेकर रेडमी तक, कई कंपनियों के फोन्स को छूट के साथ खरीद सकते हैं।
Amazon Deals: 12GB RAM स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दे रहा है। चुनिंदा बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, फोन्स पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, स्मार्टफोन्स को No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है। 12GB RAM स्मार्टफोन खरीदने का यह अच्छा मौका है। आइये, फोन्स पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर के बारे में डिटेल में जानते हैं।
Amazon Deals on 12GB RAM Smartphone
Redmi Note 13 5G
रेडमी के इस स्मार्टफोन में 12GB तक RAM के साथ 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। स्मार्टफोन 6.67 इंच के FHD+ pOLED डिस्प्ले से लैस है। इसका पिक्सल रेजलूशन 1080x2400 और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 6080 6nm Octa-core प्रोसेसर दिया गया है। फोन 108MP कैमरा के साथ आता है। इसके अलावा, हैंडसेट 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh बैटरी से लैस है। इसके 12GB RAM वाले वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। Amazon, HDFC बैंक के कार्ड पर 1500 रुपये की छूट दे रहा है।
Samsung Galaxy A55 5G
सैमसंग के इस 5G फोन में 12GB तक RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज मिलता है। स्मार्टफोन 6.6 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, स्मार्टफोन Exynos 1480 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी से लैस है। इस स्मार्टफोन में Android 14 मिलता है। फोन के 12GB RAM वाले वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये है। HDFC बैंक के कार्ड पर 3000 रुपये की छूट है।
iQOO Neo 9 Pro
iQOO का यह स्मार्टफोन Snapdragon 8gen2 प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन में 12GB तक RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में 50MP Sony IMX920 मेन कैमरा और 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5160mAh की बैटरी दी गई है। फोन 11 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। इसके 12GB RAM वाले वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है। अमेजन SBI के कार्ड पर 2000 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है। इन सभी स्मार्टफोन्स पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।