Amazon Deals: iPhone 15 सीरीज को कम कीमत में खरीदने का मौका, दोबारा नहीं मिलेगी ऐसी डील

Amazon Deals offer on iPhone 15 series: आईफोन 15 सीरीज को आप अभी अमेजन से काफी सस्ते में ऑर्डर कर सकते हैं। सीरीज के 3 मॉडल्स पर तगड़ा बैंक कार्ड, ईएमआई व एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।

Published By: Manisha
Published: Jul 03, 2024, 05:09 PM (IST)

हाइलाइट

  • Amazon सेल में सस्ते हुए iPhone 15 सीरीज के मॉडल
  • बैंक कार्ड के जरिए मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  • एक्सचेंज पर भी मिलेगी शानदार छूट

Amazon Deals on Apple iPhone 15 Series: मार्केट में जल्द ही iPhone 16 सीरीज दस्तक देने जा रही है। नई सीरीज आने से पहले पुरानी सीरीज के मॉडल्स पर तगड़ी डील्स मिल रही है। अमेजन पर इन दिनों iPhone 15 सीरीज पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। आप सेल के दौरान iPhone 15, iPhone 15 Pro व iPhone 15 Plus मॉडल्स को तगड़े डील व डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। इन पर बैंक कार्ड डिस्काउंट, आसानी ईएमआई व एक्सचेंज ऑफर्स मिल रहे हैं। और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G की भारत में सेल शुरू, लॉन्च ऑफर में 3000 रुपए की छूट, जानें कीमत और फीचर्स

Apple iPhone 15

Apple iPhone 15 फोन 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 71,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। SBI बैंक कार्ड के जरिए इस आईफोन पर 4000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही एक्सचेंज ऑफर के तहत इस मॉडल पर 59,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। इसे आप 3486 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी घर ला सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो आईफोन 15 में 6.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह A16 BIONIC चिप से लैस है। फोटोग्राफी के लिए 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। और पढें: Oppo Reno16c 5G को सस्ते में खरीदने का मौका! Amazon, Vijay Sales या Croma, जानें कहां मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

Apple iPhone 15 Plus

Apple iPhone 15 Plus फोन के 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 81,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। SBI बैंक कार्ड के जरिए इस आईफोन पर 4000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही इस पर भी एक्सचेंज ऑफर के तहत 59,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। इसे आप 3,975 रुपये की शुरुआती ईएमाई पर घर लाया जा सकता है। फीचर्स की बात करें, तो आईफोन 15 प्लस में 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह A16 BIONIC चिप से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में भी 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Apple iPhone 15 Pro

Apple iPhone 15 Pro फोन के 128GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन से 1,28,200 रुपये में खरीदा जा सकता है। SBI बैंक कार्ड के जरिए इस आईफोन 15 प्रो पर 3000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही इस पर भी एक्सचेंज ऑफर के तहत 59,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इस को आप 6,215 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर घर ला सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो आईफोन 15 प्रो में 6.1 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, यह A17 Pro चिप से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में भी 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।