Amazon Deals: महंगे स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका, मिल रही बंपर छूट
Amazon Deals: अमेजन चुनिंदा बैंक के कार्ड पर बेहतरीन ऑफर दे रहा है। फ्लैगशिप फोन को बंपर छूट के साथ खरीदने का मौका है। आप वनप्लस से लेकर आईफोन तक, कई फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं।
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 29, 2024, 12:37 PM (IST)
हाइलाइट
- Amazon Deals में महंगे स्मार्टफोन्स पर बंपर छूट मिल रही है।
- इन स्मार्टफोन्स को वेबसाइट से No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है।
- स्मार्टफोन पर बेहतरीन एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं।
Amazon Deals: लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर आए दिन सेल आती रहती है। इसमें स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक, कई प्रोडक्ट पर डिस्काउंट मिलता है। इस समय वेबसाइट पर कोई बड़ी सेल नहीं चल रही है। हालांकि, इसके बाद भी फोन्स को सस्ते में घर लाने का मौका मिल रहा है। चुनिंदा बैंक के कार्ड पर छूट है। साथ ही, फोन्स पर एक्सचेंज ऑफर भी हैं। आज प्रीमियम फोन्स पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में बताएंगे। अभी आप अमेजन से महंगे फोन्स को छूट के सस्ते में खरीद सकते हैं। आइये, जानते हैं।
Amazon Deals सस्ते मिल रहे महंगे फोन्स
iQOO 12 5G
iQOO के इस 5G स्मार्टफोन में 16GB तक RAM के साथ 512GB तक स्टोरेज मिलता है। स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 50MP + 50MP + 64MP रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस 3000 nits है। इसमें 120W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी दी गई है। फोन Funtouch OS 14 पर रन करता है। इसकी कीमत 52,999 रुपये से शुरू है। अमेजन से खरीदने पर 3000 रुपये का डिस्काउंट है। यह ऑफर केवल ICICI बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर मिलेगा।
OnePlus 12
OnePlus 12 स्मार्टफोन में 16GB तक RAM के साथ 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन में 64MP का मेन कैमरा दिया गया है। फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। इसमें OxygenOS ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ 100W SUPERVOOC अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन 50W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसकी फोन की कीमत 64,999 रुपये है। अमेजन फोन पर 2000 रुपये की छूट दे रहा है। यह लाभ ICICI बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर मिलेगा।
Apple iPhone 15
Apple iPhone 15 फोन में 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसमें 6.1 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है। हैंडसेट 48MP के मेन कैमरे से लैस है। ऐप्पल के इस फोन में A16 Bionic चिप मिलता है। यह आईफोन पांच कलर ऑप्शन में आता है। फोन लेटेस्ट iOS 17 पर रन करता है। इसकी शुरुआती कीमत अमेजन पर 70900 रुपये है। HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 70,900 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।