Amazon सेल हुई खत्म, फिर भी सस्ते मिल रहे ये महंगे फोन- पाएं 5,000 रुपये का Discount
Amazon Offer: अमेजन सेल भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन अब भी आप प्रीमियम फोन को शानदार डिस्काउंट ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। यहां देखें Oneplus, Samsung व Xiaomi पर मिल रहे तगड़े ऑफर की डिटेल्स।
Published By: Manisha | Published: May 12, 2024, 10:23 AM (IST) | Edited: May 12, 2024, 10:22 AM (IST)
हाइलाइट
- Amazon सेल हो चुकी है खत्म
- फिर भी सस्ते मिल रहे कई प्रीमियम फोन
- बैंक कार्ड के जरिए सीधे 5000 रुपये का डिस्काउंट
Amazon Offer: अमेजन समर सेल भले ही खत्म हो गई हो। हालांकि, सेल के दौरान मिलने वाले ऑफर्स अभी खत्म नहीं हुए हैं। अगर आप अपने लिए नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अमेजन पर अभी भी तगड़ा डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। अमेजन से अभी आप OnePlus, Xiaomi व Samsung ब्रांड के स्मार्टफोन को तगड़े डिस्काउंट ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। आज हम आपको इन तीनों ही ब्रांड के प्रीमियम फोन पर मिल रही शानदार अमेजन डील की जानकारी यहां देने जा रहे हैं। इन फोन को आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके भी ऑर्डर कर सकते हैं।
Xiaomi 14 Ultra
Xiaomi 14 Ultra फोन के 16GB RAM व 512GB स्टोरेज मॉडल को Amazon से 99,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि, HDFC बैंक कार्ड क जरिए फोन पर 5000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। फीचर्स की बात करें, तो शाओमी के इस फोन में 6.73 WQHD+ डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसके अलावा, यह फोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
Oneplus Open
Oneplus Open के 16GB RAM व 512GB स्टोरेज मॉडल को Amazon से 1,39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर HDFC बैंक कार्ड के जरिए 5000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इस फोल्डबल फोन में 6.31 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ फोन में 7.82 इंच का प्राइमरी डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन Qulacomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy S24 5G
Samsung Galaxy S24 5G फोन के 8GB RAM 256GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 79,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर भी HDFC बैंक कार्ड के जरिए 5000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। फीचर्स की बात करें, तो सैमसंग फोन में 6.2 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP+12MP+10MP रियर कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 4000mAh की है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।