4K Ultra HD Smart TV को 1500 से भी कम में घर ला सकते हैं आप, Amazon दे रहा गजब ऑफर
4K Ultra HD Smart TV को कम मासिक किस्त और डिस्काउंट पर खरीदने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा, स्मार्ट टीवी को एक्सचेंज ऑफर पर भी खरीदा जा सकता है।
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 06, 2024, 12:50 PM (IST)
हाइलाइट
- 4K Ultra HD Smart TV को 1500 रुपये से कम में घर ला सकते हैं।
- स्मार्ट टीवी पर बैंक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।
- टीवी पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
4K Ultra HD Smart TV को अभी अमेजन से सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट पर कई सेल चलती रहती है। सेल नहीं पर भी वेबसाइट चुनिंदा बैंक के कार्ड पर डिस्काउंट देती है। इसके अलावा, वेबसाइट से बहुत कम मासिक किस्त पर भी प्रोडक्ट खरीदे जा सकते हैं। अगर आप 4K Ultra HD Smart TV खरीदने का सोच रहे हैं तो अभी अच्छा मौका है। अमेजन पर 1500 रुपये से भी कम की मासिक किस्त पर स्मार्ट टीवी मिल रहे हैं। यहां ऐसे ही टीवी की डिटेल दी गई है।
4K Ultra HD Smart TV को सस्ते में खरीदने का मौका
MI 43 inches X Series
इस स्मार्ट टीवी में 43 इंच का 4K Ultra HD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें डुअल बैंड वाई-फाई के साथ 30W आउटपुट और Dolby Audio जैसे फीचर्स मिलते हैं। स्मार्ट टीवी Netflix, Amazon Prime Video, PatchWall, Miracast, Disney+ Hotstar जैसे ऐप्स को सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 26,999 रुपये है। अमेजन पर यह 1,309 रुपये की No Cost EMI पर मिल रहा है। HDFC बैंक के कार्ड पर 1500 तक की छूट है।
OnePlus 43 inches Y Series
43 इंच 4K Ultra HD डिस्प्ले वाले इस स्मार्ट टीवी में Netflix, Prime Video, Zee5, Oxygen Play, Eros Now, JioCinema, SonyLiv, Youtube, Hungama, Hotstar का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, टीवी 3 HDMI और 2 USB पोर्ट सपोर्ट के साथ आता है। इसकी कीमत 24,999 रुपये है। टीवी को 1,212 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदने का मौका है। OneCard Credit कार्ड पर 1200 का डिस्काउंट है।
Acer 127 50 inches Advanced I Series
50 inhes 4K Ultra HD Smart LED Google TV में Dolby Atmos जैसे फीचर्स मिलते हैं। स्मार्ट टीवी डुअल बैंड वाई-फाई, गूगल असिस्टेंट, Netflix, Prime Video, YouTube, Disney+Hotstar जैसे ऐप्स को सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 27,999 रुपये है। इसे 1,357 रुपये की मासिक किस्त पर खरीद सकते हैं। HDFC बैंक के कार्ड पर 1500 रुपये तक का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है।
बता दें कि इन सभी स्मार्ट टीवी को अमेजन से अच्छे एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।