comscore

43 inch 4K Smart TV under 25000 on Amazon: एडवांस फीचर्स वाले बेस्ट टीवी, कीमत 25 हजार से कम

43 inch 4K Smart TV under 25000 on Amazon: अमेजन से इस वक्त 4के डिस्प्ले वाले टीवी को सस्ते खरीदने का बहुत बढ़िया मौका है, क्योंकि इन टीवी पर तगड़ी छूट के साथ किफायती ईएमआई ऑफर की जा रही है।

Published By: Ajay Verma | Published: Apr 28, 2025, 10:59 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

43 inch 4K Smart TV under 25000 on Amazon: भारतीय बाजार में अलग फीचर और कीमत के स्मार्ट टीवी मौजूद हैं। इस कारण अच्छे स्पेक्स वाले टीवी का चयन करना मुश्किल हो गया है। यदि आप भी अपने लिए कम बजट में बढ़िया फीचर्स वाला टीवी सर्च कर रहे हैं, तो हम आपको यहां 43 इंच वाले कुछ खास टीवी के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत 25 हजार से कम है। इनमें आपको 4के डिस्प्ले और गूगल असिस्टेंट जैसे लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे। आइए इन टीवी पर डालते हैं एक नजर… news और पढें: Samsung Smart TV सिर्फ 13,990 रुपये में खरीदें, Amazon-Flipkart नहीं यहां के ऑफर ने मचाई लूट

Hisense 4K Ultra HD Smart LED TV

Hisense के इस स्मार्ट टीवी में 60 हर्ट्ज वाला 4के अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इस टीवी में गूगल टीवी ओएस, गूगल असिस्टेंट, स्क्रीन मिरर, मीराकास्ट, स्लीप टाइमर और ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, टीवी में 24 वॉट के स्पीकर दिए गए हैं, जो डॉल्बी डिजिटल से लैस हैं। इसकी कीमत 22,999 रुपये है। इस पर 1250 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस पर 1,115 रुपये की ईएमआई मिल रही है। news और पढें: Sony Bravia 4K TV's पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, Amazon दे रहा ढेर सारे ऑफर्स

news और पढें: Amazon Diwali Sale: Samsung और Xiaomi जैसे ब्रांड्स की 43-inch TVs पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

TOSHIBA 4K Ultra HD Smart LED TV

TOSHIBA ने इस स्मार्ट टीवी में 4के अल्ट्रा एचडी स्क्रीन दी है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में 1 एचडीएमआई, ब्लूटूथ, वाईफाई और 1 एवी इनपुट दिया गया है। साथ ही, 24 वॉट के स्पीकर के साथ-साथ गूगल टीवी, गूगल असिस्टेंट, वॉइस कमांड और OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। इसकी कीमत 23,999 रुपये है। इस पर 1500 रुपये की छूट और 1,164 रुपये की ईएमआई मिल रही है।

Vu GloQLED Series 4K QLED Smart Google TV

Vu का यह स्मार्ट टीवी 4के Quantum डॉट डिस्प्ले, ActiVoice रिमोट कंट्रोल, Netflix और गूगल असिस्टेंट से लैस है। इसे अपनी आवाज से कंट्रोल किया जा सकता है। सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए टीवी में वाईफाई, ब्लूटूथ, एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। इसकी कीमत 23,990 रुपये है। इस पर 1500 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, टीवी पर 1,163 रुपये की ईएमआई मिल रही है।

Mi X Series 4K LED Smart Google TV

शाओमी का यह टीवी 4के अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। इसको Dolby Vision का सपोर्ट मिला है। बेहतर साउंड के लिए टीवी में Dolby Audio, DTS-X और DTS Virtual: X का सपोर्ट दिया गया है। इसमें ओटीटी ऐप्स के एक्सेस के साथ डुअल बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ, एचडीएमआई पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं। इसकी कीमत 24,999 रुपये है। HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से टीवी की खरीद पर 2000 रुपये का ऑफ मिल रहा है। इसके अलावा, टीवी को 1,212 रुपये की ईएमआई भी दी जा रही है।

Redmi Ultra HD 4K LED Smart Fire TV

रेडमी के इस स्मार्ट टीवी की असल कीमत 25,999 रुपये है, लेकिन अमेजन से इस टीवी को 1250 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इस ऑफर टीवी की वैल्यू 25 हजार से कम हो गई है। अब फीचर्स की बात करें, तो टीवी में Vivid Picture इंजन वाला डिस्प्ले मिलता है। इसमें Alexa और Prime Video जैसे कई ओटीटी ऐप्स का एक्सेस दिया गया है। इसके अलावा, टीवी में डॉल्बी ऑडियो, डीटीएस वर्चुअल एक्स और डीटीएस-एचडी सपोर्ट करने वाले 24 वॉट के स्पीकर दिए गए हैं।