TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगा नेविगेशन का सपोर्ट

TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर से पर्दा उठ गया है। इस स्कूटर में पावरफुल बैटरी के साथ-साथ नेविगेशन सपोर्ट, बड़ा कंसोल और Smart Xhield जैसे फीचर दिए गए हैं।

Published By: ajay verma | Published: Aug 24, 2023, 05:53 PM (IST)

हाइलाइट

  • TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हो गया है।
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में पावरफुल बैटरी और बड़ा कलस्टर कंसोल दिया गया है।
  • इस स्कूटर की कीमत प्रीमियम रेंज में रखी गई है।

TVS X Electronic Scooter Launch: TVS ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS X लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर का डिजाइन शानदार है। प्रमुख फीचर की बात करें, तो स्कूटर में पावरफुल बैटरी मिलती है। इसमें 10.2 इंच का टीएफटी क्लस्टर कंसोल दिया गया है, जिस पर गेम खेला जा सकता है। साथ ही, इसमें वीडियो भी देखी जा सकती है। इसके अलावा, स्कूटर में Smart Xhield का सपोर्ट भी मिलता है। इससे राइडर या उसके परिजनों को गाड़ी चोरी होने या फिर ओवरस्पीडिंग करने पर तुरंत नोटिफिकेशन मिलेगा। और पढें: 10,000 से कम में मिल रहे 32 इंच वाले Smart TV, बजट में मिलेगा थिएटर का मजा

TVS X स्कूटर का डिजाइन

टीवीएस के नए स्कूटर को स्पोर्टी लुक दिया गया है। इसकी सीट की ऊंचाई 770mm है। स्कूटर में कंपनी की सिग्नेचर एलईडी हेडलाइट व डीआरएल का उपयोग किया गया है, जो दिखने में काफी अच्छी लगती है। इसके अलावा, बेहतर ऐरोडायनेमिक्स के लिए स्कूटर में कटिंग ऐज मिलते हैं। और पढें: Thomson Google 5.0 QLED TV सीरीज भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 11000 रुपये से कम

स्कूटर में मिलने वाले फीचर

टीवीएस के नए स्कूटर में 10.25 इंच का फुली डिजिटल टीएफटी कंसोल है। इसमें वीडियो देखने से लेकर गेम तक खेला जा सकता है। इस कंसोल में NavPro नेविगेशन का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, स्कूटर में Smart Xhield भी मौजूद है, जिससे राइडर के परिजनों को स्कूटर क्रैश होने पर तुरंत नोटिफिकेशन मिलेगा। और पढें: Smart TV खरीदते वक्त भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो बर्बाद हो जाएगा पैसा

बैटरी डिटेल

TVS X स्कूटर में 4.44 kWh की बैटरी दी गई है, जो 40Nm टॉर्क और 15PS आउटपुट जनरेट करती है। स्कूटर की बैटरी को 950W चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में 3 घंटे 40 मिनट का समय लगता है। वहीं, यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 140Km तक चल सकता है।

टॉप स्पीड

टीवीएस के मुताबिक, नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 105Km है। यह जीरो से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तर केवल 2.6 सेकेंड में पकड़ता है।

कितनी है कीमत

TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर का एक्स शोरूम प्राइस 2,49,990 रुपये रखा गया है। इसके साथ 950W का चार्जर आता है, जिसकी कीमत 16,275 रुपये है। इसके अलावा, 3kW Smart X होम रैपिड चार्जर भी ऑप्शन के तौर पर उपलब्ध है। इस स्कूटर को आज से प्री-बुक किया जा सकेगा और इसकी डिलीवरी दिसंबर में मिलेगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।