Mercedes Benz GLA-AMG GLE 53 Coupe Facelift से इस दिन उठेगा पर्दा, जानें कीमत और फीचर्स
Mercedes Benz GLA और AMG GLE 53 coupe नए अवतार में आने वाली हैं। इन दोनों एसयूवी में अपडेटेड डिजाइन के साथ एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं।
Published By: ajay verma | Published: Jan 23, 2024, 09:24 AM (IST)
हाइलाइट
- Mercedes Benz GLA नए अवतार में आने वाली है।
- AMG GLE 53 coupe फेसलिफ्ट मॉडल से भी उठेगा पर्दा।
- दोनों में एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं।
Mercedes Benz ने नए साल की शुरुआत में GLS को लॉन्च किया था। अब जर्मन ऑटो मेकर GLA और AMG GLE 53 coupe के फेसलिफ्ट मॉडल को भारत में लॉन्च करने वाला है। इन दोनों मॉडल की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी गई है। दोनों में राइडर की सुरक्षा और सुविधा के लिए एडवांस फीचर्स दिए जाएंगे। पावर के लिए सेकेंड-जनरेशन वाली कार्स में दमदार इंजन मिलेगा। चलिए नीचे जानते हैं दोनों फेसलिफ्ट मॉडल की डिटेल विस्तार से...
कब लॉन्च होंगी दोनों फेसलिफ्ट
मर्सिडीज बेंज के मुताबिक, जीएलए और एएमजी जीएलई 53 कूपे के फेसलिफ्ट मॉडल को 31 जनवरी 2024 के दिन लॉन्च किया जाएगा। इन दोनों मॉडल का मुकाबला भारतीय बाजार में Porsche 911, BMW X1 और Porsche Cayenne जैसी गाड़ियों से होगा।
Mercedes Benz GLA facelift
इस सब-कॉमपेक्ड एसयूवी को 200 और 220डी वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। इसके फ्रंट में LED डीआरएल और हेडलैंप दिए जाएंगे। इसमें बॉडी से मिलते-जुलते कलर वील मलेंगे। इसके अलावा, एसयूवी में MBUX के इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ-साथ Ambient लाइटिंग, एप्पल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो का सपोर्ट मिलेगा।
इस अपकमिंग एसयूवी में 1.3 लीटर का पेट्रोल और 2.0 लीटर का डीजल इंजन दिया जाएगा, जो क्रमश: 163hp और 190hp की पावर जनरेट करेंगे। इन दोनों वेरिएंट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा। इसकी शुरुआती कीमत 45 से 49 लाख रुपये के बीच रखी जाने की संभावना है।
Mercedes Benz AMG GLE 53 Coupe facelift
एएमजी जीएलई 53 कूपे फेसलिफ्ट को हाई-परफॉर्मेंस एसयूवी माना जा रहा है। इसमें 3.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 435 एचपी की ताकत जनरेट करेगा। साथ ही, इसमें 48वी माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी दिया जाएगा, जो इसकी पावर को 22 एचपी तक बढ़ा देगा। इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी दिया जाएगा। यह कार केवल 5 सेकेंड में जीरो से 100 की स्पीड पकड़ने में सक्षम होगी। इसकी कीमत 1.3 करोड़ के आसपास रखी जाने की संभावना है।
Mercedes GLC 2023 की डिटेल
आखिर में आपको बता दें कि ऑटो कंपनी मर्सिडीज बेंज ने पिछले साल अगस्त में Mercedes GLC 2023 को पेश किया था। इसमें 11.9 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया गया है, जो एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले से लैस है। प्रीमियम लुक देने के लिए कार में एंबिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ दी गई है। इसमें 15 स्पीकर वाला म्यूजिक सिस्टम मिलता है। इसके अलावा, कार में पावरफुल इंजन भी दिया गया है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।