Kia Seltos के दो नए वेरिएंट से उठा पर्दा, देंगे Hyundai Creta को कड़ी टक्कर
Kia Seltos के दो नए मॉडल GTX+ और X-Line से पर्दा उठ गया है। इन दोनों वेरिएंट्स में 1.5 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन दिया गया है। इसके अलावा, नए वेरिएंट्स में 18 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलता है।
Published By: ajay verma | Published: Sep 20, 2023, 02:17 PM (IST)
हाइलाइट
- Kia Seltos के दो नए मॉडल GTX+ और X-Line से पर्दा उठ गया है।
- इन दोनों मॉडल को खासतौर पर फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।
- इनमें 18 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलता है।
Kia Seltos के दो नए वेरिएंट्स GTX+ और X-Line भारत में लॉन्च हो गए हैं। इन दोनों मॉडल को खासतौर पर फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। दोनों मॉडल में 1.5 लीटर का पेट्रोल और डीजल का इंजन मिलता है। दोनों में 18 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, सेल्टोस के नए वेरिएंट में डायमंड कट अलॉय वील और ADAS फीचर मिलता है। इन दोनों वेरिएंट्स का मुकाबला Hyundai Creta, Maruti Suzuki Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Volkswagen Taigun और Skoda Kushaq से होगा।
ऐसे हैं नए मॉडल के फीचर
GTX+ और X-Line वेरिएंट्स सेल्टोस के मिड रेंज मॉडल हैं। इन दोनों में 360 डिग्री कैमरा और बोस साउंड सिस्टम नहीं दिया गया है, जो कि सेल्टोस के टॉप मॉडल मिलते हैं। इसकी बजाय दोनों नए वेरिएंट्स में 6 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम और रिवर्स कैमरा दिया गया। इसके अलावा, दोनों वेरिएंट्स में 18 इंच का इंफोटेनमेंट कंसोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ADAS और डायमंड कट अलॉय वील मिलते हैं।
अन्य फीचर्स की बात करें, तो किआ सेल्टोस के नए वेरिएंट्स में डुअल जोन ऑटोमैटिक एसी, डुअल पैनल पैनोरमिक सनरूफ, 6 एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रोनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, डिस्क ब्रेक्स और टायर प्रेशर ट्रैकर दिया गया है। इन मॉडल में ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम भी मिलता है।
मिलेगा पेट्रोल और डीजल टर्बो इंजन
Kia Seltos के GTX+ (S) और X-Line (S) मॉडल 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल व डीजल इंजन के साथ आते हैं। इसका पेट्रोल इंजन 160HP पावर और 253 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह 7-स्पीड डीटीसी ऑटोमेटिक ट्रांमिशन से लैस है। वहीं, इसका डीजल इंजन 116HP की पावर और 250Nm टॉर्क पैदा करता है। इसमें 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है।
नए वेरिएंट्स की कीमत
ऑटो-मेकर किआ ने सेल्टोस के GTX+ (S) वेरिएंट की कीमत 19.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम प्राइस) रखी है, जबकि X-Line (S) मॉडल 19.59 लाख रुपये में मिल रहा है। इन दोनों मॉडल का वेटिंग पीरियड दो महीने का है।
आपको बता दें कि ऑटो-मेकर Kia India ने बताया 2023 सेल्टोस के लॉन्च के बाद बुकिंग का आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच गया। इसके साथ ही किआ अब मिड-एसयूवी सेगमेंट में यह आंकड़ा पार करने वाली सबसे तेज कंपनियों में से एक बन गई है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।