Kawasaki Z900 बाइक का लेटेस्ट एडिशन भारत में लॉन्च, मिलेंगे धांसू फीचर्स
Kawasaki Z900 2024 ने भारतीय बाजार में दस्तक दे दी है। इस बाइक का डिजाइन 2023 एडिशन जैसा है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी वाला डिजिटल कंसोल दिया गया है। इस बाइक में 948cc का इंजन मिलता है।
Published By: ajay verma | Published: Feb 21, 2024, 01:08 PM (IST) | Edited: Feb 21, 2024, 07:29 PM (IST)
हाइलाइट
- Kawasaki नई बाइक लेकर आया है
- इसका नाम Kawasaki Z900 2024 है
- इसमें डुअल चैनल एबीएस और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं
Kawasaki Z900 2024 Launched: ऑटो कंपनी कावासाकी ने अपनी पॉपुलर बाइक कावासाकी जेड900 के 2024 एडिशन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस बाइक का डिजाइन 2023 मॉडल से मिलता है। इसमें डुअल चैनल ABS और डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इस बाइक में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी वाला TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। आइये नीचे खबर में जानते हैं जेड900 2024 मॉडल के फीचर्स और कीमत के बारे में...
Kawasaki Z900 का डिजाइन और फीचर
कावासाकी की नई बाइक जेड900 को नेकेड डिजाइन दिया गया है। इसका बॉडी फ्रेम मस्कुलर है। इसमें एडजस्टेबल मोनोशॉक और USD फोर्क दिया गया है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट में 300एमएम के ट्विन डिस्क दिए गए हैं, जबकि रियर में 250mm का डिस्क ब्रेक मिलता है। इसमें Nissin Calipers भी लगाए गए हैं।
Kawasaki Z900 में टीएफटी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी से लैस है। इसके लिए आपको Rideology ऐप का सहारा लेना होगा। इसके बाद आपको बाइक के कंसोल पर टर्न बाय टर्न नेविगेशन और कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन अलर्ट मिलेगा। इतना ही नहीं बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ-साथ दो पावर, तीन राइडिंग मोड और स्विचेबल डुअल-चैनल ABS भी दिया गया है।
Kawasaki Z900 का इंजन
कंपनी ने कावासाकी जेड900 में 948cc का लिक्विड कूल्ड इन लाइन 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया है। यह 9,500rpm पर 125hp की पावर और 7,700rpm पर 98.6Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें क्विक शिफ्टर की जगह स्लिप व असिस्ट क्लच दिया गया है। इसमें 6-स्पीड वाला गियरबॉक्स मिलता है।
कितनी है कीमत
कावासाकी जेड900 बाइक की शुरुआती कीमत 9.29 लाख रुपये रखी गई है। इसका मुकाबला भारतीय बाजार में Triumph Street Triple R जैसी बाइक्स से होगा।
Kawasaki Z650RS 2024
आखिर में बता दें कि कावासाकी ने हाल ही में Kawasaki Z650RS 2024 से पर्दा उठाया था। इस बाइक को रेट्रो डिजाइन दिया गया है। इसमें Ninja 650 और Versys 650 वाला इंजन मिलता है। इसमें दो मोड वाला ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है। बाइक में टेलीस्कोपिक फोर्क, मोनोशॉक और 17 इंच के अलॉय वील मिलते हैं। इसमें डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं।
इस बाइक में दो एनालॉग क्लस्टर दिए गए हैं, जिनमें पहला स्पीडोमीटर और दूसरा Tachometer है। इसके साथ ही छोटी स्क्रीन भी लगी है। इसे 6.99 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।