Hyundai Creta EV की इमेज लीक, नए डिजाइन के साथ बाजार में लेगी एंट्री

Hyundai Creta का इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। इस अपकमिंग एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। अब इसकी कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें कार की पहली झलक देखी जा सकती है।

Published By: ajay verma | Published: Feb 06, 2024, 09:48 AM (IST)

हाइलाइट

  • Hyundai Creta का इलेक्ट्रिक वर्जन आने वाला है।
  • इसकी कई इमेज लीक हो चुकी हैं।
  • हाल ही में हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट को लॉन्च किया गया था।

Hyundai India ने अपनी पॉपुलर एसयूवी Hyundai Creta फेसलिफ्ट मॉडल को पिछले महीने लॉन्च किया था। अब ऑटो कंपनी इस कार के इलेक्ट्रिक वर्जन को भारतीय बाजार में उतारने की योजना बना रही है। इस ही बीच कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें मिड साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी की पहली झलक देखी जा सकती है। इससे पहले भी अपकमिंग कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। और पढें: CES 2026: Hyundai लेकर आया खास Robot, फैक्टरी में इंसानों के साथ करेगा काम

रशलेन के अनुसार, लीक तस्वीरों को देखने से पता चला है कि Hyundai Creta EV को नए डिजाइन के साथ बाजार में उतारा जाएगा। इसमें डुअल-टोन कलर और मैकेनिक डिजाइन वाले अलॉय वील दिए गए हैं। इस वर्जन में Aero फोक्स्ड यूनिट्स हैं। और पढें: दमदार फीचर्स के साथ आई Hyundai Creta N Line, देखें फोटोज

इसके फ्रंट में नए डिजाइन वाला बंपर दिया जाएगा, जबकि रियर में हुंडई क्रेटा पेट्रोल वर्जन वाले टेललैंप ही मिलेंगे। इसके अलावा, लीक फोटो में ज्यादा कुछ देखने को नहीं मिला है।

कैसा होगा इंटीरियर

पिछले दिनों आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग क्रेटा ईवी में कंपनी की मौजूदा ईवी वाला इंटीरियर दिया जा सकता है। इसमें बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, शानदार म्यूजिक सिस्टम और एम्बिएंट लाइटिंग शामिल हो सकती है। इसके अलावा, कार में वायरलेस चार्जिंग और कई ड्राइविंग मोड भी दिए जाने की संभावना है।

बैटरी

लीक्स में दावा किया जा रहा है कि हुंडई क्रेटा ईवी में 55 से 60kWh की बैटरी दी जा सकती है। इसकी रेंज 550 किलोमीटर तक होने की संभावना है। अपकमिंग एसयूवी से जुड़ी असल जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

लॉन्चिंग और संभावित कीमत

ऑटो ब्रांड हुंडई इंडिया ने अभी तक क्रेटा ईवी की लॉन्चिंग को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है, लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है कि इसे इस साल के अंत तक भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। इसकी कीमत 30 से 35 लाख रुपये के बीच रखी जाने की उम्मीद है।

स्पोर्ट्स एडिशन से उठा पर्दा

आखिर में आपको बताते चलें कि हुंडई ने हाल ही में Hyundai i20 स्पोर्ट्स मॉडल को लॉन्च किया था। इसकी कीमत 8.73 लाख रुपये रखी गई है। इसमें लेदर के बने डोर आर्मरेस्ट से लेकर इलेक्ट्रिक सनरूफ तक मिलती है। इस हैचबैक में वायरलेस चार्जिंग और पार्किंग कैमरा व सेंसर्स दिए गए हैं। साथ ही, डिस्क ब्रेक, ऑटोमैटिक हेडलैंप, सीट बेल्ट रिमाइंडर और छह एयरबैग मिलते हैं।

हुंडई आई20 स्पोर्ट्स एडिशन 1.2 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ आता है। यह 82bhp की पावर और 115Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।