Harley-Davidson ने पेश की नई एडवेंचर बाइक, लगेज के साथ मिलेंगी प्रोटेक्टिव एक्सेसरीज

Harley-Davidson Pan America 1250 Special पेश किया गया है। यह कंपनी की नई एडवेंचर बाइक है। इसमें बायडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर मिलता है। इसके अलावा, बाइक में दमदार इंजन से लेकर कई प्रोटेक्टिव एक्सेसरीज दी गई है।

Published By: ajay verma | Published: Feb 05, 2024, 09:51 AM (IST)

हाइलाइट

  • Harley-Davidson नई एडवेंचर बाइक पेश की है।
  • इसका नाम Pan America 1250 Special है।
  • इसमें बायडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर मिलता है।

Harley-Davidson ने अपनी फ्लैगशिप एडवेंचर बाइक Pan America 1250 Special से पर्दा उठा दिया है। इस बाइक में नई पेंट स्कीम और बायडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर देखने को मिलता है। इसमें लगेज और कई प्रोटेक्टिव एक्सेसरीज लगाई गई हैं। साथ ही, बाइक में 1252cc का पावरफुल इंजन दिया गया है। हालांकि, ऑटो कंपनी हार्ले-डेविडसन ने अभी तक बाइक की लॉन्चिंग या फिर कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। और पढें: BGMI में आया सबसे खतरनाक Mode, खिलाड़ी हुए दीवाने!

Harley-Davidson Pan America 1250 Special का बॉडीवर्क स्टैंडर्ड मॉडल के जैसा है। इसका बेस कलर ब्लैक है, जिसपर ब्राइट ऑरेंज और वाइट कलर का इस्तेमाल किया गया है, जो कि दिखने में काफी सुंदर लगता है। इसके इंजन कवर और एग्जॉस्ट को कार्बन फिनिश दी गई है। वहीं, इसकी सीट पर फैब्रिक का उपयोग किया गया है, जिसका डिजाइन कार्बन फाइबर जैसा है। और पढें: नहीं देखी होगी Harley Davidson X440 की ऐसी Customised Bikes

लगेज और लाइटिंग

Pan America CVO में राइडर की सुविधा के लिए फुल लगेज सेट और कई हेल्पफुल लाइट दी गई हैं। इसमें एलुमिनियम की बैश प्लेट भी लगाई गई है। इसके अलावा, एडवेंचर बाइक में एडेप्टिव राइड हाइट और ट्यूबलैस स्पोक वील मिलते हैं। और पढें: सस्ती हुई हार्ले डेविडसन की धांसू बाइक, मिल रही 5.30 लाख की छूट

इंजन डिटेल

कंपनी ने Pan America 1250 Special में 1252cc का लिक्विड कूल्ड वी-ट्विन इंजन दिया है, जो 152hp मैक्सिम पावर और 128Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसमें कई राइडिंग मोड दिए गए हैं।

कब देगी बाजार में दस्तक

अब तक सामने आई रिपोर्ट्स की मानें, तो हार्ले-डेविडसन Pan America 1250 Special एडवेंचर बाइक को इस साल के मध्य में लॉन्च लॉन्च कर सकता है। इसकी कीमत 18 से 21 लाख रुपये के बीच रखी जाने की संभावना है। इसका मुकाबला ग्लोबल मार्केट में Triumph Tiger 1200 जैसी बाइक्स से होगा।

पिछले साल लॉन्च की यह बाइक

आपको बता दें कि हार्ले-डेविडसन ने पिछले साल जुलाई में Harley-Davidson X440 को इंडियन मार्केट में उतारा था। इस बाइक में 440cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह 6,000rpm पर 27hp की पावर और 4,000rpm पर 38Nm टॉर्क जनरेट करता है।

इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसके अलावा, बाइक में डुअल-चैनल एबीएस के साथ-साथ 3डी बैजिंग, ट्विन शॉक एब्जॉर्बर और टीएफटी कंसोल दियया गया है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस है। इसकी कीमत 2.39 लाख रुपये रखी गई है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।