Bajaj Pulsar NS200 का टीजर हुआ रिलीज, नए लुक के साथ जल्द लेगी एंट्री
Bajaj Pulsar NS200 का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें बाइक की पहली झलक देखने को मिली है। हालांकि, इससे बाइक की लॉन्च डेट या फिर कीमत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है।
Published By: ajay verma | Published: Feb 09, 2024, 09:10 PM (IST)
हाइलाइट
- Bajaj Pulsar NS200 भारत आने वाली है।
- इस बाइक का टीजर रिलीज हो गया है।
- पल्सर एनएस200 में इस बार नया डिजाइन और स्टाइलिंग देखने को मिलेगी।
Bajaj Pulsar NS200 को इंडियन ऑटो मार्केट में उतारने की तैयारी चल रही है। इस ही बीच अपकमिंग बाइक का टीजर वीडियो जारी किया गया है, जिसमें इसकी पहली झलक देखी जा सकती है। इससे बाइक के इंजन का पता चला है, लेकिन अभी तक लॉन्च डेट की अनाउंसमेंट नहीं की गई है। बता दें कि ऑटो कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने हाल में बजाज पल्सर एन150 और एन160 को लॉन्च किया था। इन दोनों बाइक में अपडेटेड इंजन के साथ नया डिजिटल कंसोल दिया गया है।
कैसा है बाइक का डिजाइन
बजाज ऑटो की ओर से जारी टीजर वीडियो को देखने से पता चलता है कि अपकमिंग Bajaj Pulsar NS200 का डिजाइन मौजूदा बाइक्स जैसा है। इसमें स्प्लिट सीट और मस्कुलर टैंक दिया गया है। इसके अलावा बाइक में नई LED हेडलाइट, नया डिजिटल कंसोल और नई स्टाइलिंग देखने को मिल सकती है।
मिलेगा ABS
कंपनी ने सेफ राइडिंग के लिए बजाज पल्सर एनएस200 में ABS दिया है। साथ ही, बाइक में डिस्क ब्रेक, यूएसडी फ्रंट फोर्क, मोनोशॉक और कई राइडिंग मोड भी मिल सकते हैं।
इंजन डिटेल
हालियां मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो पल्सर एनएस200 में 199.5 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया जाएगा। यह 24.16 bhp की पावर और 18.74 एनएम टॉर्क पैदा करेगा। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिल सकता है।
Bajaj Pulsar NS200 की संभावित कीमत
बजाज ऑटो की तरफ से अभी तक नई एनएस200 की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन लीक्स में दावा किया जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत 1.29 से 1.35 लाख रुपये के बीच रखी जाने की संभावना है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर से उठा पर्दा
आखिर में बता दें कि बजाज ऑटो ने पल्सर बाइक्स के अलावा भारत में बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्रीमियम एडिशन को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया था। इसकी कीमत 1.35 लाख रुपये तय की गई है। इस स्कूटर में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, ऑन-स्क्रीन म्यूजिक कंट्रोल, मैसेज-कॉल नोटिफिकेशन और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं।
बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में 21 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। इसमें 3.2kWh की बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी फुल चार्ज में 127 किलोमीटर तक चलती है। इसको 800 वॉट के चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 73 किलोमीटर प्रति घंटा है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।