YouTube Shorts में अब जोड़ पाएंगे रीमिक्स म्यूजिक वीडियो, जानें कैसे

YouTube Shorts के लिए एक नई सुविधा आ गई है। इसके साथ यूजर्स अपने शॉर्ट्स में म्यूजिक वीडियोज या रीमिक्स जोड सकते हैं। इसके लिए उन्हें चार टूल मिलेंगे। इनका यूज करना बहुत आसान है।

Published By: Mona Dixit
Published: Feb 16, 2024, 10:24 AM (IST)

हाइलाइट

  • YouTube Shorts में अब यूजर्स को रीमिक्स म्यूजिक वीडियो जोड़ने की सुविधा मिलेगी।
  • यूजर्स के पास इसके लिए चार टूल का ऑप्शन होगा।
  • यह सुविधा TikTok में अभी तक उपलब्ध नहीं है।

YouTube अपने यूजर्स को शॉर्ट-फॉर्म वीडियो यानी शॉर्ट्स में म्यूजिक वीडियो या "रीमिक्स" जोड़ने की सुविधा पेश कर रहा है। पिछले काफी समय से लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म TikTok को कड़ी टक्कर देने के लिए नए-नए फीचर्स लाने पर काम रहा है। शॉर्ट्स में म्यूजिक वीडियो रिमिक्स करने की सुविधा भी उसी का हिस्सी है। बता दें कि TikTok में अभी तक यह फीचर उपलब्ध नहीं है। YouTube अपने इस नए फीचर से TikTok को कड़ी टक्कर देगा। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: अंग्रेजी YouTube Shorts को हिंदी में कैसे देखें? जानें यहां

YouTube Shorts के लिए आई नई सुविधा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि YouTube का यह नया फीचर, टिकटॉक द्नारा अपने म्यूजिक कैटलॉग को हटाने के कुछ सप्ताह बाद आया है। इसमें यूजर्स के लिए अपने वीडियो में टेलर स्विफ्ट, बिली इलिश और एरियाना ग्रांडे जैसे लोकप्रिय कलाकारों के म्यूजिक को जोड़ने की सुविधा को हटाया गया है। ऐसे में लोगों के लिए यूट्यूब की यह सुविधा बहुत उपयोगी साबित हो सकती है और लोग इसकी ओर आकर्षित हो सकते हैं। और पढें: YouTube Shorts अब 2x स्पीड पर देख सकेंगे, ढेरों नए फीचर्स हुए रिलीज

यूट्यूब ने ऐसे चार टूल पेश किए हैं, जिनकी मदद से शॉर्ट्स क्रिएटर्स YouTube पर किसी म्यूजिक वीडियो को रीमिक्स करने के लिए कर सकते हैं।

"कोलैब" टूल आपको म्यूजिक वीडियो को अपने वीडियो के ठीक साथ दिखाने की सुविधा देता है। उदाहरण के लिए, टूल आपको एक ऐसा शॉर्ट बनाने की सुविधा देता है, जिसमें आप किसी म्यूजिक वीडियो की कोरियोग्राफी के साथ डांस कर रहे होंगे, जबकि म्यूजिक वीडियो आपके अपने वीडियो के साथ चल रहा होगा।

"ग्रीन स्क्रीन" टूल म्यूजिक वीडियो को अपने शॉर्ट के बैकग्राउंड के रूप में यूज करने की सुविधा देगा। रिएक्शन वीडियो के लिए इस फॉर्मेट के लिए कर सकते हैं। बहुत से लोग पहली बार किसी नए म्यूजिक वीडियो पर रिएक्शन करते हुए वीडियो अपलोड करते हैं और यह फॉर्मेट उस प्रोसेस को आसान बनाता है।

तीसरा यानी "कट" टूल यूजर को एक म्यूजिक वीडियो की पांच सेकंड की क्लिप लेने और इसे अपने शॉर्ट में जोड़ने की सुविधा देता है।

वहीं, "साउंड" टूल क्रिएटर्स को एक म्यूजित वीडियो से केवल आवाज लेने और इसे अपने शॉर्ट में यूज करने की सुविधा देता है।

कैसे कर पाएंगे यूज?

यूट्यूब की इस नई सुविधा का यूज करने के लिए यूजर्स को उस म्यूजिक वीडियो पर जाना होगा, जिसे आप शॉर्ट में रीमिक्स करना चाहते हैं और फिर "रीमिक्स" बटन पर टैप करें। अब आपके सामने चार टूल आएंगे और चार टूल में से एक को चुनें। आप किसी भी म्यूजिक वीडियो को रीमिक्स नहीं कर पाएंगे, क्योंकि कुछ मामलों में, एक क्रिएटर या म्यूजिक लेबल ने शॉर्ट्स क्रिएटर्स को अपने म्यूजिक वीडियो को रीमिक्स करने देने का ऑप्शन चुना होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।