YouTube लाया Create ऐप, नए एडिटिंग टूल्स से क्रिएटर्स बना पाएंगे मजेदार वीडियो
YouTube Create ऐप लॉन्च हो गया है। कंपनी कई एडिटिंग टूल के साथ इस ऐप को लेकर आया है। क्रिएटर्स इस ऐप के जरिए अपनी वीडियो को एडिट कर मजेदार बना सकते हैं।
Published By: Mona Dixit | Published: Sep 22, 2023, 11:17 AM (IST)
हाइलाइट
- YouTube ने क्रिएटर्स के लिए नई एडिटिंग ऐप लॉन्च किया है।
- इसे अभी भारत समेत कुछ चुनिंदा देशों के लिए लाया गया है।
- ऐप में क्रिएटर्स को कई एडिटिंग टूल मिल रहे हैं।
YouTube ने अपने क्रिएटर्स के लिए एक नया YouTube Create ऐप लॉन्च किया है। इसके साथ कंपनी ने कई आसान और फ्री टूल पेश किए हैं। इस ऐप के जरिए क्रिएटर्स अपनी वीडियो को आसानी और बेहतर तरीके से एडिट कर पाएंगे। अब उन्हें एडिटिंग के लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होगी। ऐप में मिलने वाले टूल क्रिएटर्स को शॉर्ट और लॉन्ग वीडियो एडिट करने की सुविधा देगा। टूल का उद्देश्य क्रिएटर्स के सामने आने वाली समस्याओं को हल करना है। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।
YouTube Create App
Google के लोकप्रिय वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब का कहना है कि उसने नए ऐप डेवलपमेंट पर 3000 क्रिएटर्स से बात की और उनके फीडबैक के आधार पर इसे डिजाइन किया गया है। टूल का यूज करने के लिए क्रिएटर्स को अपनी क्लिप ऐड करनी होगी। इसके बाद अपना वीडियो क्रिएट शुरू करने के लिए एडिटिंग टूल की एक सीरीज सिलेक्ट करनी पड़ेगी। ऐप के साथ वे प्रीव्यू स्पिल्ट जैसे काम कर सकते हैं। एक वीडियो डालते समय अपनी क्लिप को ट्रिम भी कर सकते हैं। ऐप में हजारों स्टिकर, GIF और इफैक्ट भी मिल रहे हैं।
ऐप में मिलेंगे कई एडिटिंग टूल
इसके अलावा, ऐप YouTube की रॉयल्टी फ्री ट्रैक की लाइब्रेरी तक एक्सेस भी देगा। इससे क्रिएटर्स अपने वीडियो के लिए हजारों गानों में से अपनी पसंद का कोई भी सिलेक्ट कर पाएंगे। कंपनी का कहना है कि ये सभी गाने कॉपीराइट से सेफ हैं। इस कारण क्रिएटर बिना किसी चिंता के अपने वीडियो से कमाई कर सकते हैं। साथ ही, यह टूल सब कुछ सिंक में रखने के लिए गाने की बीट्स को वीडियो क्लिप से मिलाएगा। यह फीचर पहले ही TikTok में मिलता है।
इतना ही नहीं, ऐप अनचाहे बैकग्राउंड म्यूजिक को हटाने के लिए ऑडियो क्लीनअप भी कर सकता है। ऑटोमैटिक कैप्शन प्रोड्यूस कर सकता है। बस एक बटन पर टैप करके वह वीडियो में ऐड हो जाएगा।
इन देशों के लिए आया नया ऐप
यूट्यूब का यह नया ऐप शुरुआत में एंड्रॉइड के लिए उपलब्ध है। दुनिया भर के आठ बाजारों के बीटा यूजर्स के लिए इसे पेश कर दिया गया है। लिस्ट में अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, इंडोनेशिया, भारत, कोरिया और सिंगापुर शामिल है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।