YouTube में एक साथ आ रहे कई फीचर्स, बदल जाएगा वीडियो बनाने और गाने सुनने का अंदाज

YouTube ने Made on YouTube 2025 इवेंट में नए फीचर्स की घोषणा की है। इनके प्लेटफॉर्म पर आने से यूजर्स का अनुभव बेहतर होगा और उनके बहुत काम आएंगे। आइए नीचे जानते हैं विस्तार से।

Published By: ajay verma | Published: Sep 17, 2025, 11:32 AM (IST)

YouTube दिग्गज वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप ही नहीं बल्कि म्यूजिग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म भी है। जी हां, दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी गाने सुनने के लिए इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करती है। यही वजह है कि अब कंपनी म्यूजिक लवर्स के लिए जल्द नए फीचर लेकर आने वाली है, जिनका ऐलान मेड ऑन यूट्यूब 2025 (Made on YouTube 2025) इवेंट में किया गया है। माना जा रहा है कि इन फीचर के आने से यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर होगा और पसंदीदा सॉन्ग सबसे पहले सुन पाएंगे। और पढें: Samsung Galaxy Watch 9 Launched: स्नैपड्रैगन चिप और AI फीचर्स से है लैस, खरीदने से पहले जान लें फीचर्स

Countdowns और Pre-Saves

YouTube के Made on YouTube 2025 इवेंट में काउंटडाउन और प्री-सेव फीचर की घोषणा की गई है। सबसे पहले प्री-सेवल सुविधा के आने से यूजर्स अपकमिंग सिंगल सॉन्ग व Album को पहले से सेव कर पाएंगे। वहीं, काउंटडाउन फीचर के आने से यूजर्स को Album या सॉन्ग आने का काउंटडाउन दिखाई देगा। इसका सपोर्ट अगले साल से मिलना शुरू हो जाएगा। और पढें: Meta कर रहा नए AI App की टेस्टिंग, फोटो डालते ही तैयार होगी बच्चों की कहानी, जानें कैसे

Video Drops

यूट्यूब इवेंट में काउंटडाउन और प्री-सेव फीचर के अलावा Video drops का भी ऐलान किया गया है। इस फीचर के माध्यम से आर्टिस्ट स्पेशल कंटेंट वाली वीडियो जैसे थैंक-यू, बिहाइंड द सीन, स्नीक पीक आदि अपने फैंस के साथ शेयर कर सकेंगे। इस सुविधा को अगले साल यानी 2026 में सभी कलाकारों के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा। और पढें: Ai+ Nova 2 Pro Review: क्या कैमरे से लेकर बैटरी तक में बेस्ट है यह फोन, जानें रिव्यू में

YouTube Studio में भी आएंगे नए फीचर

बताते चलें कि वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब ने म्यूजिक फीचर के अलावा यूट्यूब स्टूडियो को भी अपग्रेड करने की बात कही है। इस अपग्रेडेशन से स्टूडियो में Ask Studio नाम का फीचर आएगा, जिससे क्रिएटर्स अपनी कंटेंट स्ट्रेटेजी को ऑप्टिमाइज कर पाएंगे। इसके साथ ही Inspiration Tab और डिटेक्शन टूल को जोड़ा जाएगा, जिससे क्रिएटर्स AI वीडियो की आसानी से पहचान कर पाएंगे।

शॉर्ट्स भी होगा अपडेट

YouTube Shorts में Google Veo 3 Fast को जोड़ने की अनाउंसमेंट कर दी गई है। इस एआई मॉडल के आने से शॉर्ट्स बनाना बहुत आसान हो जाएगा। इस मॉडल के जरिए यूजर्स अपनी शॉर्ट्स में बैकग्राउंड को जोड़ने से लेकर सॉन्ग क्लिप तक को एड कर सकेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।