comscore

X Down: फिर अचानक ठप पड़ा Elon Musk का X प्लेटफॉर्म, हजारों यूजर्स ने की शिकायत

X Down: Elon Musk का पॉपुलर माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक फिर से सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, एक बार फिर से X डाउन हो गया है, जिसकी शिकायत अभी तक हजारों लोग कर चुके हैं। लोगों का कहना है कि वो न तो एक्स ऐप को एक्सेस कर पा रहे हैं और न ही वेबसाइट।

Published By: Manisha | Published: Feb 16, 2026, 07:22 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

X Down: Elon Musk का पॉपुलर माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक फिर से सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, एक बार फिर से X डाउन हो गया है, जिसकी शिकायत अभी तक हजारों लोग कर चुके हैं। लोगों का कहना है कि वो न तो एक्स ऐप को एक्सेस कर पा रहे हैं और न ही वेबसाइट। news और पढें: X Down: एक बार फिर X हुआ डाउन, हजारों यूजर्स ने की शिकायत

आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के जरिए भी इसकी पुष्टि हुई। साइट के मुताबिक, शाम 7.10 बजे तक लगभग 3350 लोगों ने X के डाउन होने की शिकायत की है। 48 प्रतिशत लोगों को कहना है कि वह एक्स वेबसाइट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, 42 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वो एक्स ऐप को चला नहीं पा रहे हैं। वहीं, 10 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वो फीड टाइमलाइन को रिफ्रेश नहीं कर पा रहे है। news और पढें: Cloudflare Outage: क्यों डाउन हुए X, ChatGPT, Canva जैसे बड़े प्लेटफॉर्म? यहां जानें पूरा मामला

news और पढें: Elon Musk का X प्लेटफॉर्म हुआ डाउन, यूजर्स को पोस्ट करने में आ रही दिक्कत

ग्लोबल मार्केट में भी X ठप

सिर्फ भारत ही नहीं यह समस्या ग्लोबली देखी जा रही है। Downdetector के मुताबिक, ग्लोबल मार्केट में शाम 7.10 बजे तक लगभग 41,904 लोगों ने एक्स डाउन होने की शिकायत की है। रिपोर्ट के मुताबिक, 53 प्रतिशत लोगो ने कहा कि वह ऐप को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, 21 प्रतिशत लोगों ने फीड व टाइमलाइन से जुड़ी शिकायत दर्ज की। वहीं, 17 प्रतिशत लोगों ने वेबसाइट में दिक्कत बताई।

जैसे ही आप एक्स ऐप व वेबसाइट को ओपन करेंगे, तो आप फीड को रिफ्रेश नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा, कुछ लोग ऐप ही ओपन नहीं कर पा रहे हैं। फिलहाल, एक्स ने इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

पहले भी कई बार X हुआ डाउन

आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है कि ऐसे X अचानक डाउन हुआ हो। इससे पहले भी कई बार आउटेज की दिक्कत देखी गई है। आमतौर पर कंपनी इस तरह के आउटेज की जानकारी साफ नहीं करती है, लेकिन कुछ देर बार ही ऐप एक्सेसबल हो जाता है।