WhatsApp में जल्द खुद होंगे मैसेज और चैनल अपडेट ट्रांसलेट, आ रहा नया फीचर

WhatsApp में ट्रांसलेशन फीचर जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। इससे यूजर्स आसानी से चैट मैसेज और चैनल अपडेट के कंटेंट का अनुवाद कर पाएंगे। इसके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें।

Published By: ajay verma | Published: Dec 12, 2024, 11:21 AM (IST)

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर लेकर आने वाला है, जिससे आने वाले समय में वे चैट मैसेज को आसानी से किसी भी भाषा में ट्रांसलेट कर पाएंगे। इस सुविधा के आने से भाषाई बाधाए हट जाएंगी और कम्युनिकेशन आसान हो जाएगा। इसकी जानकारी व्हाट्सएप फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo की एक रिपोर्ट से मिली है। और पढें: WhatsApp ला रहा काम का फीचर, बिना चैट छोड़े कर पाएंगे Meta AI का इस्तेमाल

WhatsApp Translate Messages And Update Feature

रिपोर्ट में बताया गया कि गूगल प्ले-स्टोर (Google Play Store) पर मौजूद Android 2.24.26.9 बीटा अपडेट से पता चला है कि गूगल ट्रांसलेट फीचर पर काम कर रहा है, जिससे मैसेज और चैनल अपडेट को अपनी भाषा में अनुवाद किया जा सकेगा। और पढें: WhatsApp में आ रहा नया फीचर, एक बार पढ़ने के बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा मैसेज

स्क्रीनशॉट को देखें तो मैसेंजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) में विंडो दिखाई दे रही है, जिसमें ट्रांसलेट का ऑप्शन मौजूद है। इसकी मदद से चैट मैसेज और चैनल अपडेट को अंग्रेजी भाषा में ट्रांसलेट किया जा सकेगा। इसके साथ ही ऑटो ट्रांसलेट विकल्प भी दिखाई दे रहा है। इसे ऑन करने के बाद मैसेज व अपडेट अपने आप ट्रांसलेट हो जाएंगे। और पढें: WhatsApp में अभी ON कर लें ये खास सिक्योरिटी फीचर, स्कैमर्स नहीं बना पाएंगे आपको अपना शिकार

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि इस प्रोसेस को इस तरह तैयार किया जाएगा, जिससे यूजर्स का डेटा किसी थर्ड-पार्टी या फिर अन्य सर्वर पर स्टोर नहीं होगा। इससे यूजर्स की निजता बनी रहेगी और चैट्स कभी लीक नहीं होंगी। फिलहाल, इस फीचर पर काम चल रहा है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस सुविधा को टेस्टिंग के लिए बीटा यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा।

Message Reminders फीचर

बता दें कि व्हाट्सएप इस वक्त ट्रांसलेट मैसेज के अलावा रिमाइंडर फीचर पर काम कर रहा है। इसके प्लेटफॉर्म पर आने से यूजर्स को उन मैसेज के लिए नोटिफिकेशन मिलेगा, जिसे उन्होंने अभी तक नहीं पढ़ा है। इसकी टेस्टिंग की जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दिसंबर के अंत तक इस फीचर को रोलआउट किया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।