WhatsApp एंड्रॉयड ऐप में मिलेगा iOS जैसे यूजर इंटरफेस, एक से दूसरे सेक्शन पर जाना होगा आसान

WhatsApp Android यूजर्स को iOS जैसे फील देने के लिए यूजर इंटरफेस में बदलाव करने पर काम कर रहा है। भविष्य के अपडेट में iOS की तरह एंड्रॉयड ऐप में भी नीचे की तरह नेविगेशन बार मिलेगा।

Published By: Mona Dixit
Published: Apr 05, 2023, 10:49 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp के एड्रॉयड ऐप में भी नीचे की तरह नेविगेशन बार मिलेगा।
  • अभी यह सुविधा डेवलपमेंट के अधीन है।
  • इससे यूजर्स स्टेटस और कम्युनिटी आदि सेक्शन तक आसानी से पहुंच पाएंगे।

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नया या यूं कहें कि थोड़ा बदला हुया यूजर इंटरफेस लाने पर काम कर रहा है। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ नीचे की तरफ नेविगेशन बार में बदला हुआ यूजर इंटरफेस (UI) देखने को मिलेगा। इससे एक सेक्शन से दूसरे में स्विच करना बहुत आसान हो जाएगा। अभी यह डेवलपमेंट के अधीन है। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp की चैट विंड का जल्द बदलेगा डिजाइन, नई शेप में देखने को मिलेंगे मैसेज

WhatsApp का बदला हुआ यूजर इंटरफेस

Meta के स्वामित्व वाले इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने हालिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि Android 2.23.8.4 update के लिए आए लेटेस्ट WhatsApp beta से पता चला है कि व्हाट्सऐप, ऐप के लिए एक ट्वीक्ड इंटरफेस पर काम कर रहा है, जिसमें एक नीचे का नेविगेशन बार शामिल है। और पढें: WhatsApp चैट में अब PDF फाइल्स डायरेक्ट होंगी ओपन और कर सकेंगे Edit, Adobe Acrobat के साथ मिलाया हाथ

यूजर्स कर रहे थे इसकी मांग

रिपोर्ट में बताया गया है कि व्हाट्सऐप यूजर्स कुछ समय से इंटरफेस को फिर से डिजाइन करने की मांग कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि वर्तमान इंटरफेस पुराना है और यूजर्स के अनुकूल नहीं है, जैसा कि एंड्रॉइड के हालिया अपडेट के बाद हो सकता है। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

यूजर्स ने ऐप को नेविगेट करने के लिए एक अधिक एडवांस और अच्छा तरीका भी मांगा है, जिससे iOS ऐप के समान चैट, कॉल, कम्युनिटी और स्टेटस जैसी जरूरी सुविधाओं तक पहुंचना आसान और तेज हो गया। इसी के चलते अब कंपनी ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है।

इंटरफेस में होगा यह बदलाव

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। WhatsApp वास्तव में एक बॉटम नेविगेशन बार को लागू करके ऐप के लिए एक ट्वीक्ड इंटरफेस डेवलप कर रहा है। नीचे वाले नेविगेशन बार की मदद से यूजर्स के लिए ऐप के विभिन्न सेक्शन के बीच नेविगेट करना आसान होगा, क्योंकि वे स्क्रीन के नीचे ही आसानी से उन तक पहुंच पाएंगे।

Image Credit- (WABetainfo)

ट्वीक्ड यूजर इंटरफेस अभी डेवलपमेंट के अधीन है और इसे ऐप के भविष्य के अपडेट में जारी किया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।