WhatsApp ला रहा Similar Channels फीचर, एक जैसे चैनल को आसानी से कर पाएंगे फॉलो

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर लेकर आ रहा है, जो उन्हें एक जैसे चैनल्स को फॉलो करने की सुविधा देगा। फिलहाल, यह सुविधा डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ लाया जाएगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 27, 2024, 05:58 PM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp Channels के लिए एक नया आने वाला है।
  • इस फीचर को भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ लाया जाएगा।
  • यूजर्स को चैनल इंफो में एक नया सेक्शन मिलेगा।

WhatsApp कई नए फीचर्स लेकर आ रहा है। कंपनी चैनल्स को और भी बेहतर बनाने पर लगा हुआ है। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप एक नए फीचर Similar channels पर काम कर रहा है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। इस फीचर के नाम से ही पता चल रहा है कि यह यूजर्स को एक जैसा चैनल्स फॉलो करने में मदद करेगा। अभी यह अपकमिंग फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ेंय़ और पढें: 1 फोन में 2 WhatsApp कैसे चलाएं? जानें यहां

WhatsApp Similar channels

WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने अपकमिंग Similiar Channels की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद लेटेस्ट WhatsApp beta for Android 2.24.5.15 update से पता चला है कि कंपनी similar channels फीचर पर काम कर रहा है। यब यूजर्स एक जैसे चैनल्स के लिए सुझाव देगा। और पढें: AI क्रिएटर्स पर इंस्टाग्राम की खास नजर, टेस्ट करना शुरू किया ये फीचर

चैनल इंफो में मिलेगा एक नया सेक्शन

इसका मतलब है कि जब आप किसी चैनल को फॉलो करेंगे या फिर किसी चैनल की जानकारी के लिए उसके इंफो सेक्शन में जाएंगे, तो आपको वहां नीचे Similar Channels का सेक्शन मिलेगा। यहां आपको उस एस जैसे चैनल दिखाई देंगे।

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें नया फीचर साफ-साफ देखने को मिल रहा है। इससे यूजर्स एक जैसे चैनल्स को ढूंढे बिना ही आसानी से फॉलो कर पाएंगे।

ध्यान रखें कि फिलहाल यह भविष्य डेवलपमेंट के अधीन है। इसे कंपनी भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। पहले फीचर टेस्टिंग के तौर पर बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। उसके बाद इसे स्टेबल वर्जन के लिए रिलीज किया जाएगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सऐप चैनल्स के लिए और भी कई फीचर्स लाने वाला है, जिनमें से कुछ को बीटा यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है। कई अभी डेवलपमेंट फेज में है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।