WhatsApp ला रहा नया फीचर, पिन किए गए मैसेज का दिखेगा प्रीव्यू

WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है। पिन किए गए मैसेज का प्रीव्यू चैट स्क्रीन पर सबसे ऊपर दिखाई देगा। इससे आपको मैसेज को ओपन करने की जरूरत नहीं है। इसकी डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 30, 2024, 10:20 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp पिन किए मैसेज के लिए एक नया फीचर ला रहा है।
  • इस फीचर के जरिए पिन मैसेज का प्रीव्यू दिखाई देगा।
  • फिलहाल फीचर डेवलपमेंट फेज में है।

WhatsApp लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। हाल में कंपनी ने एक नया फीचर रोल आउट किया था, जिसकी मदद से वे एक साथ कई मैसेज को पिन कर सकते हैं। अब Meta का यह ऐप Pinned message preview नाम के एक फीचर पर काम कर रहा है। फीचर के नाम से ही पता चल रहा है कि यह पिन किए गए मैसेज का प्रीव्यू दिखाएगा। इस सुविधा को भविष्य में आने वाले व्हाट्सऐप के अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। और पढें: अब कोई नहीं कर पाएगा आपकी Instagram फोटो का AI से गलत इस्तेमाल, Meta ने बंद किया ये विवादित फीचर

WhatsApp Pinned message preview

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने इस नए फीचर की जानकारी दी है। गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.7.27 update से पता चला है कि कंपनी पिन किए गए मैसेज के लिए प्रीव्यू फीचर पर काम कर रही है। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

WhatsApp beta for Android 2.24.6.15 update के साथ कंपनी ने एक फीचर अनाउंस किया है, जिसके तहत यूजर्स तीन मैसेज तक पिन कर सकते हैं। अब व्हाट्सऐप इस फीचर को और भी बेहतर बनाने पर काम कर रही है। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

टॉप पर दिखेगा प्रीव्यू

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि यह अपकमिंग फीचर कैसे काम करेगा।

स्क्रीनशॉट के अनुसार, पिन किया गया मैसेज का प्रीव्यू चैट स्क्रीन के सबसे ऊपर दिखाई देगा। उदाहरण के तौर पर अगर आपने एक फोटो को पिन किया है तो थंबनेल पिन किए गए मैसेज के भीतर दिखाई देगा, जिससे यूजर्स मैसेज को पूरी तरह खोलने बिना ही कंटेंट को जल्दी से पहचान सकेंगे। पहले, पिन किए गए मैसेज के लिए थंबनेल नहीं दिखाया जाता था।

ध्यान रखें कि पिन किए गए मैसेज के लिए प्रीव्यू फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ पहले टेस्टिंग के लिए बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। उसके बाद वह स्टेबल वर्जन पर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।

इसके अलावा, WhatsApp चैनल्स और कम्युनिटी के लिए भी कई फीचर्स ला रही है। इनमें से कुछ बीटा वर्जन के लिए रोल आउट कर दिया है। कुछ अभी डेवलपमेंट फेज में ही है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।