WhatsApp में आएगा नया फीचर, चैट करने के लिए मिलेगा सुझाव

WhatsApp एक नए फीचर Suggested contacts पर काम कर रहा है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ रोल आउट किया जाएगा। फिलहाल, यह सुविधा डेवलपमेंट फेज में है।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 29, 2024, 09:41 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp में Suggested contacts फीचर लाया जाएगा।
  • फिलहाल, व्हाट्सऐप का यह फीचर डेवलपमेंट के अधीन है।
  • इसे भविष्य में अपडेट के साथ रोल आउट किया जाएगा।

WhatsApp कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। कंपनी ऐप को और भी उपयोगी बनाने के लिए नई-नई सुविधाएं लाती रहती है। इस समय भी मेटा का लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप विभिन्न फीचर्स को डेवलप कर रहा है। लेटेस्ट खबर में एक नए फीचर Suggested contacts की जानकारी सामने आई है। अभी यह डेवलपमेंट फेज में है। फीचर के नाम से ही पता चल रहा है कि इसे किस लिए लाया जा रहा है। यह फीचर यूजर्स को चैट करने के लिए कॉन्टैक्ट सजेस्ट करेगा। इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: अब कोई नहीं कर पाएगा आपकी Instagram फोटो का AI से गलत इस्तेमाल, Meta ने बंद किया ये विवादित फीचर

WhatsApp इस नए फीचर पर कर रहा काम

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में Suggested contacts फीचर की जानकारी मिली है। गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.7.23 update से पता चला है कि व्हाट्सऐप चैट्स के लिए इस नए फीचर पर काम कर रहा है। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें यह फीचर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। व्हाट्सऐप ऐप के भविष्य के अपडेट के लिए चैट लिस्ट में एक नया सेक्शन जोड़ने पर काम कर रही है। यह सेक्शन चैट शुरू करने के लिए एड्रेस बुक से सुझाए गए नए कॉन्टैक्ट की लिस्ट दिखाएगा। इससे यूजर्स आसानी से नए कन्वर्जेशन शुरू कर पाएंगे। इसे सेक्शन को चैट लिस्ट में नीचे की तरफ जोड़ा जाएगा। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

Image Credit- (WABetainfo)

अब होगी यह सुविधा

इससे यूजर्स उनके मौजूदा चैट लिस्ट को देखे बिना ही नई बातचीत आसान से शुरू कर पाएंगे। इस फीचर से लग रहा है कि WhatsApp नए कनेक्शन और इंटरैक्शन को बढ़ावा देने के तरीके के रूप में उन कॉन्टैक्ट के साथ बातचीत शुरू करने का सुझाव दे सकता है, जिनके साथ यूजर्स ने पहले कभी बातचीत नहीं की हो।

इतना ही नहीं, बता दें कि सुझाव नए यूजर्स को व्हाट्सऐप के साथ उनके शुरुआती रजिस्ट्रेशन पर भी दिए जाएंगे। इससे पहली बार कनेक्शन बनाने में आसानी होगी।

ध्यान रखें कि फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ पहले टेस्टिंग के तौर पर बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। उसके बाद यह फीचर स्टेबल वर्जन पर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट हो जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।