WhatsApp का नया फीचर, अपने आप अकाउंट की बन जाएगी मंथली रिपोर्ट

WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है। यह अपने आप किसी भी अकाउंट और चैनल की मंथली रिपोर्ट जेनरेट करेगा। हालांकि, इसका यूज करने के लिए फीचर को इनेबल करना होगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 01, 2024, 12:16 PM (IST) | Edited: Feb 01, 2024, 05:50 PM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp अपने आप अकाउंट और चैनल की रिपोर्ट क्रिएट करेगा।
  • इस फीचर को भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ लाया जा रहा है।
  • अभी यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है।

WhatsApp लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। दुनिया भर में इसका यूज किया जाता है। Meta के स्वामित्व वाला व्हाट्सऐप अपने यूजर्स की प्राइवेसी और सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए लगातार नए फीचर पर काम कर रहा है। व्हाट्सऐप के जरिए भी स्कैमर लोगों को फ्रॉड का शिकार बनाते हैं। कई ऐसे अकाउंट्स से यूजर्स को मैसेज आते हैं, जिनका यूज स्कैमर धोखाधड़ी करने के लिए करते हैं। हालांकि, व्हाट्सऐप में एक ऐसा फीचर मिलता है, जिससे आप किसी भी अकाउंट की रिपोर्ट कर सकते हैं। अगर आपको कोई भी अकाउंट सही नहीं लग रहा है तो आप ऐप के अंदर से ही उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं। और पढें: दुनियाभर में Instagram और Facebook हुआ डाउन, Twitter पर की यूजर्स ने शिकायत

अब कंपनी एक नए फीचर Automatic Account Report पर काम कर रहा है। इसके नाम से ही पता चल रहा है कि फीचर को अकाउंट की ऑटोमैटिक रिपोर्ट के लिए लाया जा रहा है। इसकी मदद से आप किसी भी अकाउंट की मंथली रिपोर्ट पा सकेंगे। इससे आपको पता चलेगा कि उसमें किस तरह की जानकारी आती है। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: FIFA World Cup 2026: Instagram, Facebook और WhatsApp को मिले फुटबॉल थीम फीचर्स

WhatsApp Automatic Account Report Feature

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी Automatic Account Report पर काम कर रही है। गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.3.30 update से इस फीचर के डेवलपमेंट की जानकारी सामने आई है। इसके जरिए अकाउंट की रिपोर्ट अपने आप क्रिएट हो जाएंगी। और पढें: Meta का बड़ा ऐलान, Edits ऐप में जल्द आ रहा AI असिस्टेंट और Desktop सपोर्ट

कैसे करेगा काम?

WABetainfo की रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जिसमें यह फीचर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। स्क्रीनशॉट से पता चल रहा है कि यह फीचर अकाउंट और चैनल्स दोनों के लिए आ रहा है। इसे इनेबल करने पर व्हाट्सऐप अपने आप मंथली रिपोर्ट जेनरेट कर देगा, जिसमें अकाउंट और चैनल एक्टिविटी के बारे में जानकारी दी जाएगी।

हालांकि, ध्यान रखें कि अभी WhatsApp का यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। पहले फीचर को टेस्टिंग के तौर पर इस फीचर को बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। उसके बाद यह स्टेबल वर्जन के लिए आएगा। हालांकि, इस फीचर के लिए अभी लोगों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।