WhatsApp जल्द होगा अपडेट, प्रोफाइल विंडो में दिखाई देंगे यूजर्स के अवतार

WhatsApp में अपडेटेड Avatar फीचर आने वाला है। इससे यूजर्स कॉन्टैक्ट के प्रोफाइल पेज में उसका अवतार देख पाएंगे। इसे कस्टामाइज करने की सुविधा मिलेगी।

Published By: ajay verma | Published: Aug 09, 2024, 12:33 PM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp में नया फीचर आने वाला है
  • यह अपडेटेड अवतार फीचर है
  • यूजर्स प्रोफाइल विंडो में अवतार फीचर देख पाएंगे

WhatsApp अपने यूजर्स के चैटिंग अनुभव को मजेदार बनाने के लिए अवतार फीचर लेकर आया था। अब खबर है कि मैसेजिंग ऐप इस फीचर को एक्सपेंड करने की तैयारी कर रही है। इससे यूजर्स अन्य कॉन्टैक्ट की इंफो स्क्रीन में उसका अवतार देख पाएंगे। अच्छी बात यह है कि इस अवतार को कस्टामाइज करने की भी सुविधा मिलेगी। और पढें: WhatsApp ला रहा काम का फीचर, बिना चैट छोड़े कर पाएंगे Meta AI का इस्तेमाल

WhatsApp Avatars - chat info फीचर

व्हाट्सएप के अपकमिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट wabetainfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि गूगल प्ले-स्टोर (Google Play Store) पर मौजूद WhatsApp Android 2.24.17.10 बीटा अपडेट से अवतार फीचर की जानकारी मिली है। इसका सपोर्ट यूजर्स को भविष्य में मिलेगा। और पढें: WhatsApp में आ रहा नया फीचर, एक बार पढ़ने के बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा मैसेज

ट्वीट में लगे स्क्रीनशॉट को देखने से पता चलता है कि व्हाट्सएप ने यूजर प्रोफाइल में अवतार की टेस्टिंग शुरू कर दी है। यूजर्स अपने प्रोफाइल इंफो पेज में अपना अवतार लगा पाएंगे, जिसे अन्य यूजर्स प्रोफाइल फोटो को स्वाइप करके देख पाएंगे। इसे कस्टामाइज करने की सुविधा भी मिलेगी। और पढें: WhatsApp में अभी ON कर लें ये खास सिक्योरिटी फीचर, स्कैमर्स नहीं बना पाएंगे आपको अपना शिकार

इस फीचर के प्लेटफॉर्म पर आने से यूजर्स खुद को बेहतर तरीके से दर्शा सकेंगे। इससे अन्य यूजर्स भी अवतार को आसानी से देख सकेंगे। माना जा रहा है कि यह सुविधा इंस्टाग्राम पर पहले से उपलब्ध फीचर के समान होगी, जहां यूजर प्रोफाइल में अवतार दिखाई देती है।

अपडेटेड अवतार फीचर भी होगा लॉन्च

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि अलग से अवतार को लॉन्च करने की योजना बनाई जा रही है। इससे यूजर्स को बेहतर लुक मिलेगा, जिसे अपने हिसाब से एडिट किया जा सकेगा। नए अवतार के आते ही अन्य यूजर्स को तुरंत नोटिफिकेशन मिलेगा।

कब मिलेगा फीचर

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि व्हाट्सएप अवतार फीचर की टेस्टिंग चल रही है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि टेस्टिंग पूरी होने के बाद इस फीचर को जल्द स्टेबल यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

व्हाट्सएप इस वक्त अवतार फीचर के अलावा मेटा एआई वॉइस को लाने की प्लानिंग कर रहा है। रिपोर्ट की मानें, तो यह टूल न केवल यूजर्स के सवालों का जवाब बोलकर देगा बल्कि बोलकर भेजे गए वॉइस मैसेज को टेक्स्ट में भी बदल देगा। फिलहाल, इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है। इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई अपडेट नहीं मिला है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।