WhatsApp वेब यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर, मिलेगा नया Favorite फिल्टर

WhatsApp वेब यूजर्स के लिए कंपनी iOS ऐप वाला फीचर लाने पर काम कर रही है। अभी एक नया फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 13, 2024, 11:14 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp के वेब यूजर्स को एक नया फिल्टर मिलेगा।
  • यूजर्स व्हाट्सऐप में अपना पसंदीदा कॉन्टैक्ट जोड़ पाएंगे।
  • इस फीचर को भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ लाया जाएगा।

WhatsApp में लगातार नए-नए फीचर्स आते रहते हैं। कंपनी ने पिछले साल चैनल्स और कम्युनिटी के लिए कई नई सुविधाएं जारी की थी। इस साल भी मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप कई नए फीचर्स लाने की तैयारी में है। एंड्रॉयड और iOS के साथ-साथ व्हाट्सऐप वेब के लिए भी कई नए फीचर्स आने वाले हैं। अब कंपनी वेब के लिए एक और नए फीचर लाने वाला है, जो यूजर्स को पसंदीदा कॉन्टेक्ट जोड़ने की सुविधा देगा। इसे एक चैट फिल्टर के साथ भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ व्हाट्सऐप वेब में लाया जाएगा। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

WhatsApp Web के लिए आ रह यह फीचर

कुछ समय पहले आई रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp beta for iOS 24.3.10.70 update से पता चला था कि कंपनी iOS यूजर को पसंदीदा कॉन्टैक्ट एड करने की सुविधा दे रहा है। अभी भी यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। हालांकि, WBetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट से पता चला है कि वेब यूजर्स के लिए यही फीचर लाने पर काम चल रहा है, जो उन्हें पसंदीदा कॉन्टैक्ट के लिए एक कस्टम फिल्टर देगा। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

Image Credit- (WABetainfo)

यूजर्स को मिलेगा एक नया फिल्टर

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें यह फीचर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। स्क्रीनशॉट के अनुसार, अब यूजर्स को भविष्य में अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट को दिखाकर चैट ल्सिट को फिल्टर करने की सुविधा मिलेगी। यूजर्स के पास अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट को सिलेक्ट करने पर कंट्रोल होगा। वे उन लोगों को मैन्युअल जोड़ सकते हैं, जिनसे वे अधिक चैट करते हैं और उन तक पहुंचने के लिए फिल्टर का यूज कर सकते हैं। और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड

इससे चैट स्क्रीन पर अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट को सर्च करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। आपको सर्च बार पर क्लिक करके Favorites का फिल्टर सिलेक्ट करना होगा और सारे पंसदीदा कॉन्टैक्ट आपके सामने आ जाएंगे। फिल्टर पर क्लिक करते ही आपको Add Favorite का ऑप्शन मिलेगा। यहां से आप कॉन्टैक्ट एड कर सकते हैं। इसका मतलब है कि अब यूजर्स अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट को आसानी से सर्च कर पाएंगे।

हालांकि, फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे पहले टेस्टिंग के तौर पर पहले बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। उसके बाद फीचर स्टेबल वर्जन पर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।